Search
Home » नेशनल » Cwg 2026 Day-9 Live:भारतीय मुक्केबाज जादूमणि सिंह फाइनल में पहुंचे, तीन जूडिको स्वर्ण पदक मैच में उतरेंगे – Commonwealth Games 2026 Day 9 Live: Boxing Javelin Throw Neeraj Chopra Lovlina Siwach Results Updates

Cwg 2026 Day-9 Live:भारतीय मुक्केबाज जादूमणि सिंह फाइनल में पहुंचे, तीन जूडिको स्वर्ण पदक मैच में उतरेंगे – Commonwealth Games 2026 Day 9 Live: Boxing Javelin Throw Neeraj Chopra Lovlina Siwach Results Updates

Share Now :

WhatsApp
Share This

08:28 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: जादूमणि फाइनल में पहुंचे

जादूमणि सिंह फाइनल में पहुंच गए हैं और स्वर्ण पदक हासिल करने से एक कदम दूर हैं। पुरुष 55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जादूमणि ने नामीबिया के फिलिप पुमोलो मुताकेला को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। अब तक भारत के पांच मुक्केबाज स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बना चुके हैं।

 

08:23 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: दूसरे राउंड में भी जादूमणि आगे

जादूमणि ने दूसरे राउंड में भी नामीबिया के अपने प्रतिद्वंद्वी को चित किया। सभी पांच जजों ने जादूमणि के पक्ष में फैसला दिया। अब तीसरा और अंतिम राउंड खेला जा रहा है। 

08:18 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: पहला राउंड जादूमणि के नाम

भारत के जादूमणि सिंह ने सेमीफाइनल बाउट का पहला राउंड अपने नाम किया। पुरुष 55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जादूमणि के दमदार प्रदर्शन से सभी पांचों जज प्रभावित हुए। अब दूसरा राउंड खेला जा रहा है। 

08:14 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: जादूमणि का मुकाबला शुरू

भारत के जादूमणि सिंह का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। जादूमणि का सामना पुरुष 55 किग्रा वर्ग में नामीबिया के फिलिप पुमोलो मुताकेला से हो रहा है। 

07:41 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: अरुंधति फाइनल में

भारतीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। अरुंधति ने महिला 70 किग्रा के सेमीफाइनल में रोसी एकेल्स को खंडित फैसले में 4-0 से हराया। अरुंधति ने पूरे मैच में दमदार प्रदर्शन किया। अरुंधति अब स्वर्ण पदक के लिए खेलेंगी। 

07:37 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: अरुंधति ने जीता दूसरा राउंड

पहले राउंड में सफलता हासिल करने के बाद अरुंधति चौधरी ने दूसरा राउंड भी अपने नाम कर लिया है। अरुंधति महिला 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंचने से बस एक कदम दूर हैं। अब तीसरा राउंड खेला जा रहा है। 

07:31 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: अरुंधति ने जीता पहला राउंड

अरुंधति ने सेमीफाइनल में पहला राउंड सर्वसम्मति से अपने नाम किया। महिला 70 किग्रा के पहले राउंड में अरुंधति ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर जमकर मुक्कों की बरसात की। 

07:28 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: अरुंधति का मैच शुरू

भारत की एक अन्य महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी का सेमीफाइनल बाउट शुरू हो गया है। अरुंधति महिला 70 किग्रा के सेमीफाइनल में रोसी एकेल्स का सामना कर रही हैं। 

07:25 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: जैस्मीन फाइनल में

भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन लंबोरिया ने फाइनल में जगह बना ली है। जैस्मीन ने महिला 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में रेपलांग मासेलेला आरएससी (रेफरी द्वारा रोके गए मुकाबले) के जरिये हराया। जैस्मीन ने सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में हावी रहीं। जैस्मीन अब स्वर्ण पदक के लिए खेलेंगी। 

07:18 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: जैस्मीन के नाम पहला राउंड

जैस्मीन ने महिला 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल का पहला राउंड अपने नाम कर लिया है। जैस्मीन ने मासेलेला के खिलाफ पहला राउंड सर्वसम्मति से जीता। 

Published On

Leave a Comment

Other News