Search
Home » नेशनल » Cyber Attack:उत्तराखंड सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइट पर साइबर हमला, बैकअप से चलाना पड़ा काम – Cyberattack On Websites Of 10 Departments, Including The Uttarakhand Cm Relief Fund

Cyber Attack:उत्तराखंड सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइट पर साइबर हमला, बैकअप से चलाना पड़ा काम – Cyberattack On Websites Of 10 Departments, Including The Uttarakhand Cm Relief Fund

Share Now :

WhatsApp
Share This

उत्तराखंड में सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटों पर शनिवार को साइबर हमला हो गया। अचानक वेबसाइटें बंद करनी पड़ी। कई घंटे की मशक्कत के बाद आईटीडीए की टीम ने बैकअप से इन वेबसाइटों का संचालन सुचारू किया। हालांकि सीएम रिलीफ फंड की वेबसाइट खबर लिखे जाने तक सुचारू नहीं हुई थी।

शनिवार को अचानक एक मालवेयर अटैक होने के बाद आईटीडीए में हड़कंप मच गया। साइबर सुरक्षा से जुड़ी टीम हरकत में आई। एक ऐसा साइबर अटैक था, जिसकी वजह से विभागों की वेबसाइट बंद करनी पड़ी। चूंकि पुराने साइबर हमले के बाद से डाटा सेंटर में इनका बैकअप रखा गया था, इसलिए कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आईटीडीए ने इन वेबसाइटों का संचालन बैकअप लेकर शुरू कर दिया। मालवेयर रूस का हो सकता है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है।

इन विभागों की वेबसाइट आई साइबर हमले की चपेट में

सीएम रिलीफ फंड, लोक निर्माण विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा अभिकरण, राज्य कर विभाग, ईएसआईसी, परिवहन विभाग, पर्यटन विभाग।

2024 में हुआ था सबसे बड़ा साइबर हमला

अक्तूबर 2024 में उत्तराखंड में सबसे बड़ा साइबर हमला हुआ था। हमला इतना खतरनाक था कि सीएम हेल्पलाइन समेत 90 वेबसाइट पूरी तरह से ठप हो गईं थीं। कई दिन की मशक्कत के बाद धीरे-धीरे आईटीडीए ने वेबसाइटों का दोबारा संचालन शुरू किया था। माना जा रहा है कि इसके बाद हुए सुरक्षा इंतजामों के बाद ही शनिवार को बड़ा हमला होते-होते रह गया।

एक मालवेयर आया था, जिसे डिटेक्ट करके हमने वेबसाइटों का संचालन सुचारू कर दिया है। इस तरह के मालवेयर अटैक से बचने के लिए हमारी टीम काम करती रहती है। 

-अमित जोशी, जीएम, साइबर सिक्योरिटी, आईटीडीए

कुछ विभागों की वेबसाइट पर मालवेयर अटैक था, जो कुछ ही देर में दूर कर लिया गया।

-आलोक पांडे, निदेशक आईटीडीए

Published On

Leave a Comment

Other News