Search
Home » नेशनल » Up:छात्र के पास मिले कागज पर लिखा बम बनाने का तरीका, रसायनों के विवरण का भी जिक्र; फोन में धमाका करने की रील – Ayodhya Medical College Bomb Making Note Reels On Making And Detonating Bombs Found On Student Mobile Phone

Up:छात्र के पास मिले कागज पर लिखा बम बनाने का तरीका, रसायनों के विवरण का भी जिक्र; फोन में धमाका करने की रील – Ayodhya Medical College Bomb Making Note Reels On Making And Detonating Bombs Found On Student Mobile Phone

Share Now :

WhatsApp
Share This

ayodhya medical college bomb making note Reels on making and detonating bombs found on student mobile phone

ayodhya medical college bomb making note
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अयोध्या में मेडिकल कॉलेज परिसर में बलरामपुर निवासी पैरामेडिकल छात्र के पास बम बनाने की विधि से संबंधित हस्तलिखित परची मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, छात्र के मोबाइल फोन में बम बनाने और ब्लास्ट करने संबंधी इंस्टाग्राम की तमाम रील मिली हैं। 


यही नहीं इंटरनेट सर्च हिस्ट्री में भी इससे जुड़ी चीजें, यहां तक कि विस्फोट करने के तरीके भी खोजे गए। जांच एजेंसी टेरर एंगल पर तफ्तीश कर रही है। मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि छात्र ने यह जानकारी केवल इंटरनेट पर खोजी थी या इसके पीछे किसी बड़ी साजिश अथवा संगठित नेटवर्क से जुड़ाव तो नहीं है। फोरेंसिक जांच के लिए मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों का परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संदिग्ध सामग्री किस स्रोत से प्राप्त की गई और उसका उद्देश्य क्या था। 

Published On

Leave a Comment

Other News