‘आग में घी डालना बंद करें…’ ऋतिक रोशन पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं – Kangana Ranaut Slam Hrithik Roshan Amid Cjp Row Share Post And Says You Are Committed Dont Tease A Woman

Share This

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋतिक रोशन के हालिया बयान पर काफी कुछ लिखा है। उन्हें निशाने पर लेते हुए बेमलतब की बातें ना करने की सलाह दी है। बता दें कि एक दौर था, जब कंगना रनौत ने कहा था कि ऋतिक रोशन उनके एक्स (पूर्व प्रेमी) थे। इस पर ऋतिक रोशन ने बखेड़ा खड़ा कर दिया था। ऋतिक और कंगना के बीच का विवाद उस समय खूब चर्चा में रहा था। कहीं ना कहीं उसी बात को लेकर हाल ही में ऋतिक ने अप्रत्यक्ष रूप से कंगना पर तंज करने की कोशिश की, जिसका जवाब भी उन्हें अभिनेत्री ने अपने ही अंदाज में दे दिया है। 


कंगना ने ऋतिक रोशन पर कसा तंज 


कंगना रनौत ने एक खबर का स्क्रिनशॉट लगाया है, जिसमें लिखा है कि दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, यह खबर एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की पोस्ट पर किए गए ऋतिक रोशन के कमेंट पर बनाई गई थी। इस पर कंगना ने जवाब दिया, ‘डियर ऋतिक मुझे खुशी है कि आपको अपना परफेक्ट मैच मिल गया है, आप और सबा आजाद साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं और किसी महिला को इस तरह परेशान करना आपको शोभा नहीं देता। इसके बजाय आपको उन सभी लोगों की निंदा करनी चाहिए जो आपके नाम का इस्तेमाल करके मुझे परेशान और बुली कर रहे हैं। आग में घी डालना और अपने पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें। उम्मीद है कि आपको सही बात समझ आएगी और आप बेमतलब की बातें करना बंद कर देंगे।’ 

 

 

Leave a Comment