Search
Home » नेशनल » ‘शव जमीन से सटा था’:श्रवण की मौत पर पत्नी ने उठाए सवाल, पेड़ से लटका था सुहाग; मुंशी पर लगाया उजाड़ने का आरोप – Man Dead Body Found Hanging From Tree Wife Suspects Murder

‘शव जमीन से सटा था’:श्रवण की मौत पर पत्नी ने उठाए सवाल, पेड़ से लटका था सुहाग; मुंशी पर लगाया उजाड़ने का आरोप – Man Dead Body Found Hanging From Tree Wife Suspects Murder

Share Now :

WhatsApp
Share This

संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: विकास कुमार

Updated Sun, 02 Aug 2026 05:56 PM IST

सपना भारती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि घटनास्थल पर पहुंचने पर उसके पति का शव सीसीटीवी कैमरे की केबल के फंदे से पेड़ पर लटका मिला, जबकि शरीर जमीन से सटा हुआ था। इसी कारण उसे संदेह है कि पहले हत्या की गई और बाद में शव को पेड़ से लटका दिया गया। 


man dead body found hanging from tree wife suspects murder

मृतक श्रवण कुमार और पीड़ित परिवार
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित भूपानी के अमर भट्ठा कॉलोनी में श्रमिक श्रवण कुमार की मौत के मामले में नया सवाल खड़ा हो गया है। पत्नी का कहना है कि जब वह घटनास्थल पर पहुंची तो पति का शव सीसीटीवी कैमरे की केबल के फंदे से पेड़ पर लटका मिला लेकिन शरीर जमीन से सटा हुआ था। इसे आधार बनाकर उसने हत्या की आशंका जताई है।


Published On

Leave a Comment

Other News