Search
Home » नेशनल » जंतर-मंतर विवाद:pm मोदी पर अभद्र टिप्पणी पर बाइचुंग भूटिया की दो टूक, बोले- इससे देश की छवि खराब होती है – Bhaichung Bhutia Speaks On Using Abusive Language Against Pm Modi

जंतर-मंतर विवाद:pm मोदी पर अभद्र टिप्पणी पर बाइचुंग भूटिया की दो टूक, बोले- इससे देश की छवि खराब होती है – Bhaichung Bhutia Speaks On Using Abusive Language Against Pm Modi

Share Now :

WhatsApp
Share This

पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को विरोध और अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल व्यक्ति, समाज और देश की छवि के लिए उचित नहीं है। उन्होंने युवाओं से विरोध के दौरान भी भाषा की मर्यादा बनाए रखने की अपील की, वहीं इससे पहले निशानेबाज मनु भाकर भी सम्मानजनक भाषा के इस्तेमाल की नसीहत दे चुकी हैं।

Bhaichung Bhutia speaks on using abusive language against PM Modi

बाइचुंग भूटिया
– फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा है कि देश के हर नागरिक को संविधान के तहत अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है, लेकिन विरोध के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र या अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना न तो व्यक्ति के लिए, न समाज के लिए और न ही देश की छवि के लिए उचित है। भूटिया की यह प्रतिक्रिया हाल ही में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान सामने आए उन वीडियो के बाद आई है, जिनमें कुछ प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाते दिखाई दिए थे।


Published On

Leave a Comment

Other News