Search
Home » नेशनल » ‘मत उतर, बहाव तेज है’:युवक ने नहीं मानी किसी की बात, नहर में लगा दी छलांग; अब सब चिल्ला रहे मुन्नू-मुन्नू – Man Drowns After Entering Canal In Hapur Despite Friend Warning Against It

‘मत उतर, बहाव तेज है’:युवक ने नहीं मानी किसी की बात, नहर में लगा दी छलांग; अब सब चिल्ला रहे मुन्नू-मुन्नू – Man Drowns After Entering Canal In Hapur Despite Friend Warning Against It

Share Now :

WhatsApp
Share This

डूबने वाले युवक का नाम मुन्नू (21 वर्ष) है। वह गांव अयादनगर उत्तरी के रहने वाले मजदूर तेजपाल का पुत्र है। मंगलवार दोपहर मुन्नू अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से सलाई गांव गया था। काम खत्म कर घर लौटते समय सलाई पुल पर उसने नहर में नहाने की इच्छा जताई। नहर में पानी का बहाव काफी तेज था। खतरे को भांपते हुए उसके दोस्त ने उसे पानी में उतरने से सख्त मना किया। दोस्त के मना करने के बावजूद मुन्नू नहीं माना और नहर में नहाने के लिए उतर गया। 


man drowns after entering canal in Hapur despite friend warning against it

नहर में बहा युवक
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत सलाई पुल के पास मंगलवार दोपहर एक 21 वर्षीय युवक नहर में नहाते समय डूब गया। दोस्त द्वारा तेज बहाव की चेतावनी देने के बावजूद युवक ने नहाने का फैसला किया, जो उसके लिए जानलेवा साबित हुआ। पुलिस और गोताखोरों की टीम देर शाम तक युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।


Published On

Leave a Comment

Other News