Search
Home » नेशनल » Asian Games 2026 Live:महिला 200 मीटर में हरिता ने जीता कांस्य, लंबी कूद में एंसी सोजन पेश कर रहीं चुनौती – Asian Games 2026 Live: Manu Bhaker In Action, Indian Archers Eye Medals, Squash Finals Today

Asian Games 2026 Live:महिला 200 मीटर में हरिता ने जीता कांस्य, लंबी कूद में एंसी सोजन पेश कर रहीं चुनौती – Asian Games 2026 Live: Manu Bhaker In Action, Indian Archers Eye Medals, Squash Finals Today

Share Now :

WhatsApp
Share This

04:07 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: पुरुष 200 मीटर फाइनल में अनिमेष कुजूर पर नजरें

एशियन गेम्स में अब पुरुषों की 200 मीटर फाइनल में भारत के अनिमेष कुजूर पर सबकी नजरें हैं। महिला 200 मीटर में हरिता के कांस्य पदक जीतने के बाद अब अनिमेष से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। अनिमेष कुजूर लेन नंबर 8 से दौड़ेंगे। भारतीय धावक की कोशिश इस फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए एक और यादगार नतीजा हासिल करने की होगी।

03:59 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: महिला 200 मीटर में हरिता ने जीता कांस्य पदक

भारत की हरिता भद्रा ने महिला 200 मीटर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। 23 वर्षीय हरिता ने रेस में दमदार प्रदर्शन किया और खासकर आखिरी चरण में जबरदस्त तेजी दिखाते हुए पदक हासिल किया। उनका यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के लिए अहम उपलब्धि है।

03:58 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भाला फेंक में तेजस्विन शंकर पांचवें स्थान पर पहुंचे

भारत के तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन के भाला फेंक मुकाबले में अपने दूसरे प्रयास में 53.37 मीटर का थ्रो किया। यह उनके पहले प्रयास के 46.29 मीटर से काफी बेहतर रहा, जिसके बाद वह शीर्ष-5 में जगह नहीं बना सके थे। दूसरे प्रयास के बाद तेजस्विन पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी उज्बेकिस्तान के नोरबाएव नोदिर 62.12 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ भाला फेंक स्पर्धा में शीर्ष पर हैं। हालांकि, डेकाथलॉन की ओवरऑल स्टैंडिंग में तेजस्विन कांस्य पदक की स्थिति में बने हुए हैं, जबकि नोरबाएव चौथे स्थान पर हैं। डेकाथलॉन में अब सिर्फ एक स्पर्धा बाकी है। 1500 मीटर दौड़ इसका आखिरी इवेंट होगा, जिसके बाद पदकों की स्थिति तय होगी।

03:55 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शैली सिंह ने दूसरे प्रयास में सुधारा प्रदर्शन

शैली सिंह ने लंबी कूद के फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 6.34 मीटर की छलांग लगाकर पहले प्रयास के 6.25 मीटर के प्रदर्शन में सुधार किया। हालांकि, इस प्रयास के बाद वह दो चीनी एथलीटों से पीछे रहकर चौथे स्थान पर खिसक गईं। शैली सिंह का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6.76 मीटर है और अब उनकी कोशिश अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब पहुंचने की होगी। हालांकि, नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हल्की बारिश के कारण ट्रैक गीला है, जिससे खिलाड़ियों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं।

03:48 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: एंसी सोजन का दूसरा प्रयास फाउल, फिर भी शीर्ष पर कायम

एंसी सोजन का लॉन्ग जंप फाइनल में दूसरा प्रयास फाउल रहा। वह दूसरे प्रयास से पहले दर्शकों से उनका उत्साह बढ़ाने की अपील करती नजर आईं, लेकिन टेक-ऑफ के दौरान वह फाउल लाइन से काफी पहले थीं। हालांकि, एंसी अपने पहले प्रयास में 6.49 मीटर की शानदार छलांग लगाकर अभी भी शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। 

03:46 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: लॉन्ग जंप का फाइनल शुरू

लॉन्ग जंप फाइनल में भारत की एंसी सोजन और शाइली सिंह ने शानदार शुरुआत की है। एंसी सोजन ने अपने पहले प्रयास में 6.49 मीटर की छलांग लगाकर शुरुआत में ही पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, शाइली सिंह ने अपने पहले प्रयास में 6.25 मीटर की छलांग लगाई और फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। जापान की सुमिरे हाता ने पहले प्रयास में 6.30 मीटर की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। शुरुआती प्रयासों के बाद भारत की दोनों एथलीट पदक की मजबूत दावेदार बनी हुई हैं।

03:44 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: पुरुष वॉलीबॉल टीम ने वियतनाम को 3-0 से हराया

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पूल सी के शुरुआती मुकाबले में भारत ने रविवार को वियतनाम को सीधे सेटों में 3-0 से हराया। पार्क एरिना कोमाकी में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 25-23, 25-21, 25-20 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला एक घंटे और 24 मिनट तक चला। भारत ने पहले सेट में वियतनाम को कड़ी टक्कर के बाद 25-23 से हराया। इसके बाद दूसरे सेट में टीम ने 25-21 से जीत हासिल की, जबकि तीसरे सेट को 25-20 से अपने नाम कर मुकाबला 3-0 से जीत लिया। भारतीय टीम अब सोमवार को हांगकांग के खिलाफ अपना अगला पूल मुकाबला खेलेगी। इसके बाद मंगलवार को भारत का सामना कतर से होगा, जो पूल चरण में उसका अंतिम मुकाबला होगा।

03:33 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बॉक्सिंंग में सचिन पुरुषों के 60kg क्वार्टर फाइनल में हारे

सचिन ने तीसरे राउंड में वापसी करने की पूरी कोशिश की। उन्हें चार में से तीन जजों से 10 पॉइंट मिले। लेकिन, शुरुआत के दो खराब राउंड के बाद यह काफी नहीं था। वे शुनसुके किट्टामोटो से 0-5 से हार गए और बॉक्सिंग इवेंट से बाहर हो गए।

02:22 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बॉक्सिंग में दूसरा पदक पक्का


परवीन

बॉक्सिंग में भारत का एक और पदक पक्का हो गया है। महिलाओं की 65 किग्रा भारवर्ग में भारत की परवीन सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान की नवबाखोर खामिदोवा को सर्वसम्मति से 5-0 से हराया। तीनों राउंड में परवीन ने जीत हासिल की और उन्हें 10-10 अंक मिले। इसी के साथ कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया है। हालांकि, वह स्वर्ण जीतने उतरेंगी। इससे पहले आज ही पुरुषों के 80 किग्रा भारवर्ग में अंकुश भी सेमीफाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने तजाकिस्तान के नेकरुज को 5-0 से हराया था। आज ही भारत के सचिन सिवाच पुरुषों के 60 किग्रा भारवर्ग में और नरेंद्र 90+ किग्रा भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे।

02:07 PM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: अनाहत भी स्वर्ण से चूकीं

भारत ने 32वां पदक जीत लिया है। स्क्वैश में महिला एकल की फाइनल में अनाहत सिंह को मलयेशिया की सिवासंगारी सुब्रमणयम से 3-0 से हार मिली। सिवांसगारी ने 11-4, 11-4, 11-7 से मैच जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सिवासंगारी की विश्व रैंकिंग पांच है। वह पिछले एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। अनाहत के खिलाफ सिवासंगारी ने लगातार तीसरा मैच जीता है। इससे पहले अभय सिंह ने भी स्क्वैश के पुरुष एकल के फाइनल में रजत पदक जीता था। उन्हें मलयेशिया के ही यो अंग इन के खिलाफ 11-9, 11-5, 11-5 से हार का सामना करना पड़ा। अभय 3-0 से हार गए। अंग को स्वर्ण मिला। इस तरह पुरुष और महिला दोनों एकल में मलयेशिया ने स्वर्ण पदक जीता और भारत को रजत मिला। अंग और सिवासंगारी ने 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में इन्हीं स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। भारत ने आज अब तक दो पदक जीते हैं और दोनों रजत पदक हैं।

भारत के एशियन गेम्स 2026 में पदक

खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
भारत 4 14 14 32
एथलेटिक्स 0 4 4 8
बैडमिंटन 0 0 1 1
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
मिश्रित मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
निशानेबाजी 1 6 4 11
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वैश 0 2 1 3
टेबल टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
वुशू 0 1 0 1

Leave a Comment

Other News