
10:21 AM, 18-Sep-2026
आर्यन मान बोले- एबीवीपी छात्रावास और पीजी मुद्दों पर लड़ रही चुनाव
दिल्ली विश्वविद्यालय में चल रहे डूसू चुनावों पर डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने कहा है कि विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) छात्रावास और पीजी के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय में 2300 बिस्तर वाला महिला छात्रावास खुल रहा है। दिल्ली सरकार ने 10,000 छात्रों के लिए छात्रावास की बात भी कही है। हमारी मांग है कि विश्वविद्यालय में किराया नियंत्रण अधिनियम लागू हो और नए छात्रावास खोले जाएं। बाहर से आने वाले छात्रों के लिए छात्रावास बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि बाहरी लोग यहां आकर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को परेशान करते हैं। मान ने विश्वास जताया कि विद्यार्थी परिषद 4-0 से जीत हासिल करेगी, क्योंकि जेन-जेड में राष्ट्रवाद की भावना है और वे एबीवीपी का समर्थन करते हैं।
#WATCH | Delhi | On the ongoing DUSU elections, DUSU President Aryan Maan says, “Vidyarthi Parishad (ABVP) will fight on issues of hostels and PGs. A 2300-bed women’s hostel is opening in Delhi University. Delhi government has also spoken about a hostel for 10,000 students. Our… pic.twitter.com/izFzJ0l3qL
— ANI (@ANI) September 18, 2026
10:00 AM, 18-Sep-2026
डूसू चुनाव को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर और आर्ट्स फैकल्टी की ओर आने वाले रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन से आर्ट्स फैकल्टी की तरफ जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रास्ते पर निगरानी बढ़ा दी है।
मौके पर महिला पुलिसकर्मियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी सड़क पर लगातार गश्त करते और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखते दिखे। कई स्थानों पर बैरिकेड लगाकर भीड़ और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया।
वहीं, चुनावी माहौल के बीच छात्र और प्रत्याशियों के समर्थक भी आसपास सक्रिय नजर आए। सड़क पर जगह-जगह चुनावी पर्चे बिखरे दिखाई दिए। पुलिस की मौजूदगी और बैरिकेडिंग के बीच छात्र अपने-अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। चुनाव के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पूरे मार्ग पर सुरक्षा बलों की निगरानी है।
09:56 AM, 18-Sep-2026
दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
दिल्ली विश्वविद्यालय में आज डूसू चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें लगभग 1.5 लाख छात्र वोट डाल रहे हैं। कैंपस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गुरुवार रात से 1,000 से 1,500 पुलिसकर्मी तैनात हैं। मतदान के बाद ईवीएम सील होंगी और मतगणना 19 सितंबर को होगी।
09:41 AM, 18-Sep-2026
मतदान के दिन कैंपस के बाहर आज भी प्रचार
विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बाहर अब भी चुनाव प्रचार जारी है।अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में छात्र जुटे हैं। राहगीरों और छात्रों के बीच प्रचार करते नजर आ रहे हैं। डूसू चुनाव को लेकर कैंपस के बाहर भी प्रचार का दौर लगातार जारी है।
09:41 AM, 18-Sep-2026
दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के आसपास आज डूसू चुनाव के कारण ट्रैफिक जाम की आशंका है। प्रभावित मार्गों में वसंत गांव रेड लाइट से आरटीआर टी-पॉइंट तक आरटीआर मार्ग और मोती बाग से धौला कुआं तक रिंग रोड शामिल हैं। यातायात को नियंत्रित करने और असुविधा कम करने के लिए अतिरिक्त यातायात कर्मी तैनात किए गए हैं। यात्रियों को पहले से योजना बनाने और अतिरिक्त यात्रा समय देने की सलाह दी गई है। उन्हें मौके पर मौजूद यातायात कर्मियों के निर्देशों का भी पालन करना चाहिए। यातायात हेल्पलाइन नंबर 1095 है।
🚨TRAFFIC ALERT
Traffic congestion is anticipated around Delhi University’s South Campus today due to the DUSU elections.
Affected stretches:
📍 RTR Marg: Vasant Gaon Red Light to RTR T-Point
📍 Ring Road: Moti Bagh to Dhaula Kuan
Additional traffic personnel have been deployed…
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 18, 2026
09:33 AM, 18-Sep-2026
DUSU Election 2026 Live: डूसू चुनाव के लिए मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा; डीयू का जेन-जी लीडर कौन बनेगा?
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू ) चुनाव में जीत के लिए कई दिनों से पसीना बहा रहे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा। डूसू चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू चुका है और एक बजे तक चलेगा। जबकि सांध्य कॉलेजों में मतदान दोपहर तीन बजे से शाम 7:30 बजे तक किया जाएगा। डीयू प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।





