Search
Home » नेशनल » Ind Vs Nz Live Score:लगातार चौथी जीत दर्ज करने उतरेगी भारतीय टीम, थोड़ी देर में होगा टॉस; क्या बदलेगी टीम? – Ind Vs Nz T20 Live Score: India Vs New Zealand 4th T20 Today Match Scorecard Result Updates In Hindi

Ind Vs Nz Live Score:लगातार चौथी जीत दर्ज करने उतरेगी भारतीय टीम, थोड़ी देर में होगा टॉस; क्या बदलेगी टीम? – Ind Vs Nz T20 Live Score: India Vs New Zealand 4th T20 Today Match Scorecard Result Updates In Hindi

Share Now :

WhatsApp
Share This

11:49 AM, 30-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: कुलदीप और वरुण को मिल सकता है मौका

भारतीय टीम ने शुरुआती तीन मुकाबलों में बल्लेबाजी को काफी गहराई दी है। टीम में आठवें नंबर तक बल्लेबाजी के विकल्प रखने की रणनीति सफल रही है। लेकिन सीरीज अपने नाम करने के बाद भारत संयोजन में बदलाव कर सकता है। कुलदीप यादव ने मध्य ओवरों में विकेट लेने की अपनी क्षमता बार-बार साबित की है। इसके बावजूद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन टी20 में नहीं खेले।

दूसरी ओर, वरुण चक्रवर्ती भी पिछले कुछ समय से नियमित मौके नहीं पा सके हैं। तीसरे टी20 में अक्षर पटेल और नमन धीर को स्पिन विकल्प के रूप में उतारा गया था, लेकिन दोनों को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला। कुलदीप को मौका देने के लिए टीम को अपनी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप की रणनीति में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि प्रबंधन किस संयोजन के साथ उतरता है।

11:45 AM, 30-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: प्लेइंग-11 में होगा बदलाव?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्तूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय टीम के पास अब अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का मौका है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या टीम प्रबंधन कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को एक साथ या अलग-अलग मौका देगा? वहीं, चोट के कारण पिछले दो मुकाबलों से बाहर रहे ईशान किशन की उपलब्धता और तेज गेंदबाजी में बदलाव पर भी नजरें रहेंगी। 

11:42 AM, 30-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: लगातार चौथी जीत दर्ज करने उतरेगी भारतीय टीम, थोड़ी देर में होगा टॉस; क्या बदलेगी टीम?

Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 4th T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हो रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। 

Published On

Leave a Comment

Other News