Search
Home » नेशनल » Up:एसटीपी टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने से दो की मौत, ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा – Two People Died Of Suffocation Due To Toxic Gas In An Stp Tank

Up:एसटीपी टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने से दो की मौत, ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा – Two People Died Of Suffocation Due To Toxic Gas In An Stp Tank

Share Now :

WhatsApp
Share This

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir

Updated Sun, 26 Jul 2026 09:20 AM IST

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र की एल्डिको सोसायटी की है। मृतकों की पहचान शशिकांत शर्मा (40) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी गांव गड़मुरा जिला करौली (राजस्थान) और आकाश (22) पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव इटहारी जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है।


Two people died of suffocation due to toxic gas in an STP tank

एसटीपी टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने से दो की मौत
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसायटी में शनिवार देर रात एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक की सफाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सफाई के लिए टैंक में उतरा कर्मचारी जहरीली गैस के प्रभाव से बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए नीचे उतरा सिक्योरिटी गार्ड भी गैस की चपेट में आकर अचेत हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Published On

Leave a Comment

Other News