Search
Home » नेशनल » Uppsc Vcancy 2026:यूपीपीएससी ने निकाली कंप्यूटर ऑपरेटर, मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें क्या है योग्यता – Uppsc Recruitment 2026: Applications Open For Computer Operator, Manager And Other Posts

Uppsc Vcancy 2026:यूपीपीएससी ने निकाली कंप्यूटर ऑपरेटर, मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें क्या है योग्यता – Uppsc Recruitment 2026: Applications Open For Computer Operator, Manager And Other Posts

Share Now :

WhatsApp
Share This

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen

Updated Tue, 04 Aug 2026 12:34 PM IST

UPPSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर ऑपरेटर, मैनेजर और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत कुल 47 पदों को भरा जाएगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।


UPPSC Recruitment 2026: Applications Open for Computer Operator, Manager and Other Posts

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
– फोटो : Amar Ujala Graphics



विस्तार

UPPSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कुल 47 रिक्तियां निकाली हैं। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 3 सितंबर 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, आवेदन पत्र में किसी गलती को सुधारने के लिए 10 सितंबर 2026 तक संशोधन का अवसर दिया जाएगा।


देखें पदवार रिक्तियों का विवरण





















































पद का नाम विभाग पदों की संख्या
वास्तु सहायक उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास बोर्ड 14
संपत्ति प्रबंधक उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास बोर्ड 11
जीवाणुतत्ववेत्ता खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश 12
प्रबंधक (सिस्टम) औद्योगिक विकास विभाग 1
वरिष्ठ प्रोग्रामर औद्योगिक विकास विभाग 1
प्रोग्रामर ग्रेड-2 वित्तीय योजना एवं संसाधन निदेशालय 1
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 7
कुल 47


Published On

Leave a Comment

Other News