Search
Home » नेशनल » अयोध्या के संतों की दावेदारी क्यों कमजोर?:राम मंदिर ट्रस्ट में अब और संत नहीं, अभी हैं इतने सदस्य; समीकरण – No More Seers To Be Added To The Ram Mandir Trust There Are Currently Six Members

अयोध्या के संतों की दावेदारी क्यों कमजोर?:राम मंदिर ट्रस्ट में अब और संत नहीं, अभी हैं इतने सदस्य; समीकरण – No More Seers To Be Added To The Ram Mandir Trust There Are Currently Six Members

Share Now :

WhatsApp
Share This

No more seers to be added to the Ram Mandir Trust there are currently six members

ram mandir
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के संभावित पुनर्गठन को लेकर अयोध्या के संत समाज में चर्चाएं तेज हैं। यह भी चर्चा है कि ट्रस्ट में अयोध्या के किसी एक नए संत को भी जगह मिल सकती है। हालांकि, मौजूदा समीकरणों को देखते हुए ट्रस्ट में अयोध्या के किसी नए संत को शामिल किए जाने की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है। 


ट्रस्ट में पहले से ही संत समाज का पर्याप्त प्रतिनिधित्व है और धार्मिक मामलों के लिए गठित धार्मिक समिति में भी अयोध्या समेत संत परंपरा से जुड़े नौ संतों की भूमिका है।  ट्रस्ट की मौजूदा संरचना पर नजर डालें तो छह संत पहले से ही ट्रस्ट के सदस्य हैं। 

इसके अलावा धार्मिक समिति में नौ संतों की मौजूदगी है। यानी निर्णय लेने वाली मुख्य संस्था और धार्मिक मामलों की समिति दोनों स्तरों पर संत समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व हासिल है।

Published On

Leave a Comment

Other News