Search
Home » नेशनल » अलर्ट:बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर, हल्की सी ठोकर से भी फ्रैक्चर का खतरा; बरतें सावधानी – World Osteoporosis Day 2026 How Air Pollution Affects Bone Health And Causes Osteoporosis

अलर्ट:बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर, हल्की सी ठोकर से भी फ्रैक्चर का खतरा; बरतें सावधानी – World Osteoporosis Day 2026 How Air Pollution Affects Bone Health And Causes Osteoporosis

Share Now :

WhatsApp
Share This

world Osteoporosis Day 2026 how Air Pollution affects bone health and causes Osteoporosis

हड्डियों की समस्याएं
– फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी ने हमारी पूरी सेहत को प्रभावित किया है, हड्डियों पर भी इसका नकारात्मक असर देखा जा रहा है। ऑस्टियोपोरोसिस के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट कर रहे हैं। ऑस्टियोपोरोसिस को साइलेंट डिजीज माना जाता है, जिसमें हड्डियां अंदर से कमजोर और भुरभुरी हो जाती है, जिससे इनके आसानी से टूटने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। बीमारी के शुरुआती दौर में इसका कोई खास लक्षण महसूस नहीं होता है, यही कारण है कि बीमारी अंदर ही अंदर बढ़ती जाती है और इससे गंभीर खतरे हो सकते हैं।


आज वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे है। हड्डियों को मजबूत रखने और फ्रैक्चर की रोकथाम, समय पर पहचान तथा इलाज के प्रति दुनियाभर में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 20 अक्तूबर को ये खास दिन मनाया जाता है।

आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में बड़ी संख्या में युवा वयस्क तेज से इसका शिकार हो रहे हैं, चूंकि ये बीमारी हड्डियों को काफी कमजोर करने वाली होती है यही कारण है कि अगर समय रहते इसपर ध्यान न दिया जाए तो इससे जीवन की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

Published On

Leave a Comment

Other News