

Jantar Mantar Delhi
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार

{“_id”:”6acdceca34716243dc0ee3e5″,”slug”:”goodbye-jantar-mantar-delhi-shifts-protest-venue-after-8-years-three-new-places-and-challenges-2026-10-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अलविदा जंतर-मंतर: आठ साल बाद फिर बदला दिल्ली में धरना-प्रदर्शन का ठिकाना, ये हैं तीन नई जगह और चुनौतियां”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Jantar Mantar Delhi
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली की पहचान सिर्फ सत्ता के गलियारों, ऐतिहासिक इमारतों और सियासी हलचलों से नहीं बनी। इसकी सड़कों ने उन नारों को भी सुना है, जिन्होंने देशभर के आंदोलनों को आवाज दी। कभी संसद के दरवाजे पर दस्तक, कभी बोट क्लब पर किसानों का शक्ति प्रदर्शन, तो कभी जंतर-मंतर पर दिन-रात धरना।
दिल्ली में विरोध की जगहें बदलती रहीं, लेकिन अपनी मांग सत्ता तक पहुंचाने की कोशिश जारी रही। इस क्रम में सोमवार बड़ा मोड़ आया। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया है। यह बदलाव सिर्फ जगह बदलने की कहानी नहीं है।
जंतर-मंतर पर आठ साल बाद एक बार फिर से वहां शांति होगी…न कोई नारा…न कोई धरना और न कोई मांगों की फेहरिस्त से सजे पोस्टर और तख्तियां। इसकी जगह रामलीला मैदान, बुराड़ी और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में धरने जमेंगे।
WhatsApp us