Search
Home » नेशनल » एटा डबल मर्डर की दर्दनाक कहानी:पति, बेटा-बेटी के बाद प्रियंका थी सहारा, उसी के साथ खत्म हुई कमला की दुनिया – Harrowing Story Of Mother In Law Kamala Following Massacre

एटा डबल मर्डर की दर्दनाक कहानी:पति, बेटा-बेटी के बाद प्रियंका थी सहारा, उसी के साथ खत्म हुई कमला की दुनिया – Harrowing Story Of Mother In Law Kamala Following Massacre

Share Now :

WhatsApp
Share This

यूपी के एटा जिले में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने हथौड़े से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर अपनी पत्नी प्रियंका (38) और सास कमला देवी (65) की निर्मम हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड में आरोपी का पिता और एक अन्य व्यक्ति भी शामिल रहा। हत्याकांड के बाद अब सास कमला की जो कहानी सामने आई है, वो झकझोर देने वाली है।




कमला देवी ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि जिस बेटी के सहारे जिंदगी के आखिरी पड़ाव को सुकून से बिताने की उम्मीद लेकर वह उसके साथ रह रही हैं, वही घर उनकी जिंदगी का आखिरी ठिकाना बन जाएगा। मलावन थाना क्षेत्र के गांव छछैना में कमला देवी की ससुराल थी। पति के बाद एक बेटा और बेटी की भी मौत हो चुकी थी। इसके बाद बेटी प्रियंका ही उनके जीवन का सहारा बनी।

Leave a Comment

Other News