Search
Home » नेशनल » एमपीएससी पेपर लीक पर बवाल:छात्रों के समर्थन में उतरे दीपके, सरकार को दिया अल्टीमेटम, अब किसका मांगा इस्तीफा? – Uproar Over Mpsc Paper Leak Deepak Comes Out In Support Of Students Demanded President-secretary Resignation

एमपीएससी पेपर लीक पर बवाल:छात्रों के समर्थन में उतरे दीपके, सरकार को दिया अल्टीमेटम, अब किसका मांगा इस्तीफा? – Uproar Over Mpsc Paper Leak Deepak Comes Out In Support Of Students Demanded President-secretary Resignation

Share Now :

WhatsApp
Share This

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की ओर से आयोजित विभिन्न ऑनलाइन परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर छात्र आंदोलन तेज होता दिख रहा है। कॉकरेच जनता पार्टी (सीजेपी) ने रविवार को एलान किया कि पार्टी के सदस्य और संस्थापक अभिजीत दीपके भी आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ खड़े होंगे और प्रमुख अधिकारियों के इस्तीफे की मांग को लेकर उनके प्रदर्शन में शामिल होंगे।

एमपीएससी अभ्यर्थियों ने अभिजीत दीपके से की मुलाकात

सीजेपी ने यह घोषणा छत्रपति संभाजीनगर के वालुज इलाके में अभिजीत दीपके के घर पर एमपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के एक समूह से मुलाकात के बाद की। छात्रों ने कथित पेपर लीक और परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं को लेकर अपनी मांगें उनके सामने रखीं।

24 सितंबर तक इस्तीफा नहीं तो प्रदेशव्यापी दौरा

सीजेपी ने एक बयान जारी कर कहा कि  एमपीएससी के अध्यक्ष और सचिव के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रखा जाएगा। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर 24 सितंबर तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो राज्यभर का दौरा कर  एमपीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकात की जाएगी और उनके आंदोलन को और मजबूती दी जाएगी। पार्टी ने कहा कि अभिजीत दीपके और सीजेपी के अन्य सदस्य भी प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ आंदोलन में शामिल होंगे।

‘इस्तीफा होने तक अभ्यर्थियों के साथ खड़े रहेंगे’

 एमपीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद अभिजीत दीपके ने एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, ‘CJP और मैं इस लड़ाई में  एमपीएससी अभ्यर्थियों के साथ हैं। हम तब तक अभ्यर्थियों के साथ खड़े रहेंगे, जब तक  एमपीएससी के शीर्ष अधिकारियों का इस्तीफा नहीं हो जाता।’

ये भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: ईरान पर भरोसा, इस्राइल को नसीहत और यूएस पर निशाना; क्या दक्षिण की ओर से बढ़ रही भारत की नीति?

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग

एमपीएससी के अभ्यर्थी राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रदर्शनकारी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। साथ ही, विभिन्न परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई जा रही है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी है। 

Leave a Comment

Other News