Search
Home » नेशनल » एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी:भारत के खिलाफ तटस्थ स्थल पर खेलना चाहता है पाकिस्तान, एशिया हॉकी महासंघ से किया अनुरोध – Pakistan Requests Asian Hockey Federation To Shift Its Act Hockey Matches From India To Neutral Venue

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी:भारत के खिलाफ तटस्थ स्थल पर खेलना चाहता है पाकिस्तान, एशिया हॉकी महासंघ से किया अनुरोध – Pakistan Requests Asian Hockey Federation To Shift Its Act Hockey Matches From India To Neutral Venue

Share Now :

WhatsApp
Share This

पाकिस्तान ने बुधवार को एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) से अपने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) के मुकाबलों को मेजबान भारत से किसी तटस्थ स्थल पर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया। पाकिस्तान ने इसके लिए दोनों देशों के बीच संवेदनशील द्विपक्षीय स्थिति का हवाला दिया है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने कहा कि वह पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में देश की निर्बाध और पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तटस्थ स्थल चाहता है।




फिर पेच फंसा रहा पाकिस्तान


पीएचएफ के अध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद वानी ने एक बयान में कहा कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट या पाकिस्तान के सभी मुकाबलों को तटस्थ स्थल पर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। वानी ने बयान में कहा, यह फैसला पाकिस्तान और भारत के बीच मौजूदा संवेदनशील द्विपक्षीय स्थिति और मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सुरक्षित, गरिमापूर्ण और अनुकूल माहौल सुनिश्चित करना है।

Leave a Comment

Other News