Search
Home » नेशनल » एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत:हॉन्गकॉन्ग 56 पर ऑलआउट; टीम इंडिया ने 137 रन से जीता मैच; दूसरी सबसे बड़ी जीत – India Women Vs Hong Kong, China Women, Live Score Updates Live Blog Womens Asia Cup 2026 Match 7, Group A

एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत:हॉन्गकॉन्ग 56 पर ऑलआउट; टीम इंडिया ने 137 रन से जीता मैच; दूसरी सबसे बड़ी जीत – India Women Vs Hong Kong, China Women, Live Score Updates Live Blog Womens Asia Cup 2026 Match 7, Group A

Share Now :

WhatsApp
Share This

महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हरा दिया है। भारत ने हॉन्गकॉन्ग के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 16.2 ओवर में 56 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना ने 64 गेंद में 14 चौके और सात छक्के की मदद से 124 रन की पारी खेली। हॉन्गकॉन्ग ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

इस जीत के साथ टीम इंडिया महिला एशिया कप के नॉकआउट यानी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। अब उनका सामना ग्रुप स्टेज में ही पाकिस्तान से पांच सितंबर को होगा। हालांकि, यह महज एक औपचारिक मैच होगा। 137 रन से जीत टीम इंडिया की टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2018 में भारत ने मलयेशिया के खिलाफ 142 रन से जीत दर्ज की थी।

मंधाना का शतक

मंधाना ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 36वां अर्धशतक लगाया था। उन्होंने छक्का मारकर अर्धशतक पूरा किया था। हालांकि, इसके लिए उन्होंने 40 गेंदें लीं थीं। हालांकि, इसके बाद मंधाना ने सीधे चौथी गीयर में बल्लेबाजी की। उन्होंने अगले 50 रन के लिए केवल 17 गेंदें लीं। मंधाना ने 57 गेंद में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बनाए। वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। मंधाना ने कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े, यह जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं स्मृति मंधाना, मिताली राज का रिकॉर्ड टूटा

Published On

Leave a Comment

Other News