Search
Home » नेशनल » करोड़पति बहू ने कराया ससुर का कत्ल:तकिया से मुंह दबा दिखाना था हार्ट अटैक, फिर इसलिए चाकू से गोदा; नया खुलासा – Kanpur Murder Case Daughter-in-law Arrested In Medicine Traders Murder Plan To Smother Him With Pillow

करोड़पति बहू ने कराया ससुर का कत्ल:तकिया से मुंह दबा दिखाना था हार्ट अटैक, फिर इसलिए चाकू से गोदा; नया खुलासा – Kanpur Murder Case Daughter-in-law Arrested In Medicine Traders Murder Plan To Smother Him With Pillow

Share Now :

WhatsApp
Share This

कानपुर के इंदिरानगर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में शनिवार देर रात दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या में पुलिस ने बहू शालू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पाई-पाई का हिसाब लेने और घर में सीसी कैमरे लगाए जाने से नाराज बहू ने छह लाख में ससुर की सुपारी दी थी। शालू ने हत्या के लिए खौफनाक साजिश रची थी।

डीसीपी एसएम कासिम आबिदि ने बताया, शालू ने पूर्व कर्मचारी विशाल से कहा था कि जब पापा विनीत अपने कमरे में सो जाएं तो तकिया से उनका मुंह दबा देना। इससे उनकी मौत हो जाएगी। जब शालू और उसके पति सुब्रत लौटेंगे तो हार्ट अटैक से मौत की बात कहकर लोगों को गुमराह कर देंगे।

 




Kanpur Murder Case Daughter-in-law arrested in medicine traders murder Plan to smother him with pillow

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बहू
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पुलिस के अनुसार, दोनों सुपारी किलर (विशाल और राजकिशोर) यहीं गलती कर गए। दोनों हत्यारोपी दंपती के बेडरूम में दरवाजे के पीछे छिप गए थे। ऑटोमेटिक लॉक सिस्टम होने के कारण बेडरूम का दरवाजा पूरी तरह से बंद नहीं किया। 

 


Kanpur Murder Case Daughter-in-law arrested in medicine traders murder Plan to smother him with pillow

कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


विनीत जब अपने कमरे में जाने लगे तो उनकी नजर बेटे के कमरे के थोड़े से खुले हुए दरवाजे और अंदर जल रही लाइट पर पड़ी। वह लाइट बंद करने के लिए कमरे में दाखिल हुए तो उनका सामना दोनों हत्यारोपियों से हो गया। 


Kanpur Murder Case Daughter-in-law arrested in medicine traders murder Plan to smother him with pillow

कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


विशाल ने चाकू से विनीत पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। इस दौरान राजकिशोर विनीत को पकड़े हुए था। पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश में कारोबारी विनीत का बेटा सुव्रत भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने अभी सुब्रत को गिरफ्तार नहीं किया है। 

 


Kanpur Murder Case Daughter-in-law arrested in medicine traders murder Plan to smother him with pillow

हत्या के बाद फ्लैट में जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


वहीं, हत्यारोपी बहू ने अब तक अपना जुर्म कबूल नहीं किया है। बहू शालू, पूर्व कर्मचारी विशाल और उसके साथी राजकिशोर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

 


Published On

Leave a Comment

Other News