Search
Home » नेशनल » क्या ब्रिक्स में बिगड़ गई थी जिनपिंग की तबीयत?:चीनी विपक्षी नेता का दावा- इलाज के लिए विशेष विमान से लौटे – Xi-jinping-stroke-fainted-brics-summit-wanjun-xie-claim-community-note

क्या ब्रिक्स में बिगड़ गई थी जिनपिंग की तबीयत?:चीनी विपक्षी नेता का दावा- इलाज के लिए विशेष विमान से लौटे – Xi-jinping-stroke-fainted-brics-summit-wanjun-xie-claim-community-note

Share Now :

WhatsApp
Share This

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर चीन की विपक्षी पार्टी चीन डेमोक्रेसी पार्टी (सीडीपी) के अध्यक्ष वांजुन शी ने बड़ा दावा किया है। शी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें चीन लौटकर बीजिंग के 301 अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनके दावे की चीन के सरकार या सरकारी मीडिया की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

वांजुन शी ने पोस्ट में लिखा, इस तरह की अटकलें हैं कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत में बेहोश हो गए, तबीयत अचानक बिगड़ी पर उनके साथ मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें तत्काल उपचार दिया। इसके बाद जिनपिंग ने भारत यात्रा बीच में खत्म कर विशेष विमान से चीन वापस आए।

राष्ट्रपति जिनपिंग को लेकर और क्या दावा?

पोस्ट में दावा किया गया कि विमान के बीजिंग हवाईअड्डे पहुंचने पर अधिकारियों के बड़े समूह ने शी का स्वागत नहीं किया और न ही कोई स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसके बजाय, ‘एक सैन्य हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल शी जिनपिंग को सीधे बीजिंग के 301 अस्पताल ले जाने के लिए किया गया।’ वांजुन ने लिखा कि अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने जिनपिंग में इस्केमिक स्ट्रोक का पता लगाया।

अमेरिका जाने पर भी असमंजस बना

वांजुन के अनुसार, ‘उड़ान के दौरान, सर्जरी की कोई सुविधा नहीं होने के कारण, चिकित्सा टीम केवल शी जिनपिंग की जान बचाए रखने के लिए रूढ़िवादी उपचार दे सकती थी।’ वांजुन ने पोस्ट में आगे लिखा कि जिनपिंग की हालत को लेकर बीजिंग में चिंता बनी हुई है। उनकी आगामी अमेरिका यात्रा को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि वांजुन के किसी दावे की सरकार या सरकारी मीडिया की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Comment

Other News