Search
Home » नेशनल » खुलासा:पंजाब में कैंसर से हर 21 मिनट में जा रही है एक व्यक्ति की जान, मालवा बेल्ट सबसे ज्यादा प्रभावित – In Punjab, One Person Loses Their Life To Cancer Every 21 Minutes.

खुलासा:पंजाब में कैंसर से हर 21 मिनट में जा रही है एक व्यक्ति की जान, मालवा बेल्ट सबसे ज्यादा प्रभावित – In Punjab, One Person Loses Their Life To Cancer Every 21 Minutes.

Share Now :

WhatsApp
Share This

पंजाब में कैंसर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और हर 21 मिनट में एक व्यक्ति की जान जा रही है। सूबे में पांच साल के अंदर ही मृत्यु दर में 9.22 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। मालवा बेल्ट कैंसर से सबसे ज्यादा प्रभावित है। 

यही कारण है कि राज्य सरकार ने हाल ही में कैंसर को अधिसूचित रोग भी घोषित कर दिया है लेकिन बावजूद इसके कैंसर की बीमारी सूबे के सामने इस समय बड़ी चुनौती बनी हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। प्रदेश में हर साल कैंसर के मरीजों में बढ़ोतरी होती जा रही है।

वर्ष 2021 के दौरान कैंसर के 39,521 मामले सामने आए थे जो वर्ष 2022 में बढ़कर 40,435 तक पहुंच गए। इसी तरह वर्ष 2023 में भी मरीजों में वृद्धि जारी रही और कैंसर के 41,337 मामले सामने आए। इसी तरह वर्ष 2024 के दौरान 42,288 और वर्ष 2025 में कैंसर के 43,196 मामले दर्ज किए गए हैं।

यही कारण है कि सरकार ने कैंसर को अधिसूचित रोग घोषित करके सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए कैंसर के हर मामले और मृत्यु की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी अनिवार्य कर दी है जिसके आधार पर कैंसर के इलाज के लिए नीति तैयार करने के साथ ही योजनाएं लागू की जाएगी। 

हरियाणा में भी बढ़ रहे कैंसर के मामले

हरियाणा में वर्ष 2021 के दौरान कैंसर के 30,015 मामले सामने आए थे जो वर्ष 2025 में बढ़कर 33,395 तक पहुंच गए। इसी तरह मौतें भी वर्ष 2021 में 16,543 से बढ़कर 18,387 तक पहुंच गई है।

Published On

Leave a Comment

Other News