Search
Home » नेशनल » खौफनाक:बेटे की चाह में मां ने एक दिन की नवजात बेटी का गला घोंटा, अस्पताल के बिस्तर पर की ये हैवानियत – Ashoknagar Newborn Baby Girl Murder Mother Son Preference Hospital Case

खौफनाक:बेटे की चाह में मां ने एक दिन की नवजात बेटी का गला घोंटा, अस्पताल के बिस्तर पर की ये हैवानियत – Ashoknagar Newborn Baby Girl Murder Mother Son Preference Hospital Case

Share Now :

WhatsApp
Share This

अशोकनगर जिला अस्पताल में एक दिन की नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। नवजात की मां ने ही बेटे की चाह में अपनी मासूम बच्ची की जान ले ली। पुलिस पूछताछ के दौरान महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

चंदेरी क्षेत्र के सकर्रा गांव की निवासी भावना पत्नी केदार विश्वकर्मा ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के अगले दिन अस्पताल के बिस्तर पर ही उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में मामले की जानकारी दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

घटना के समय अस्पताल के बेड पर महिला की सास सो रही थी। नवजात बच्ची अपनी मां के पास ही कंबल में सो रही थी। उसी दौरान महिला ने बच्ची का दो से तीन मिनट तक हाथ से गला दबाए रखा। जब उसे लगा कि बच्ची की मौत हो गई है, तब उसने गला छोड़ दिया। इस घटना के लगभग आधे घंटे बाद बच्ची के मुंह से खून निकलता दिखा। इसके बाद महिला ने तुरंत अपनी सास को इसकी जानकारी दी। सास बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा डेथ केस: समर्थ सिंह को नहीं मिली डिफॉल्ट बेल, कोर्ट ने कहा- 90 दिन में सीबीआई ने दाखिल किया चालान

बेटे की चाहत और तानों का डर बनी वजह

बच्ची की मृत्यु के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि बच्ची की मौत गला दबाने से हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मृत बच्ची की मां, पिता, सास और अन्य परिजनों से पूछताछ शुरू की। महिला की डिलीवरी को कुछ ही समय हुआ था, इसलिए पुलिस ने उससे सामान्य तरीके से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि उसने ही बच्ची का गला दबाया था। आरोपी महिला ने बताया कि उसकी पहले से करीब दो वर्ष की एक बेटी है। दूसरी डिलीवरी में उसे बेटे की उम्मीद थी।

अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की जांच

दूसरी बार भी बेटी होने के कारण महिला परेशान थी। उसने पुलिस को बताया कि दोनों बच्चों की जिम्मेदारी संभालने की चिंता और परिवार की ओर से ताने मिलने के डर से उसने यह कदम उठाया। मामले के साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस टीम ने जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हालांकि, जिस जगह महिला अपनी बच्ची के साथ बैठी थी, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी मां द्वारा पूछताछ में दी गई जानकारी के आधार पर इस मामले का पर्दाफाश किया है।

Published On

Leave a Comment

Other News