Search
Home » नेशनल » गार्ड से भरवाईं मरीजों की सिरिंज:जिला अस्पताल में वीडियो ने खोली पोल तो हुई कार्रवाई, नर्स-गार्ड पर गिरी गाज – Security Guard Made To Fill Patients Syringes; Services Of Nurse And Guard Terminated

गार्ड से भरवाईं मरीजों की सिरिंज:जिला अस्पताल में वीडियो ने खोली पोल तो हुई कार्रवाई, नर्स-गार्ड पर गिरी गाज – Security Guard Made To Fill Patients Syringes; Services Of Nurse And Guard Terminated

Share Now :

WhatsApp
Share This

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir

Updated Mon, 17 Aug 2026 08:16 AM IST

14 अगस्त की देर रात मेडिकल वार्ड में मरीजों की देखभाल के लिए स्टाफ नर्स रिचा कुमारी की ड्यूटी थी। वहीं, सुरक्षा के लिए सुनील कुमार तैनात था। आरोप है कि रात के समय अस्पताल स्टाफ ने सुरक्षा गार्ड को मरीजों को लगाए जाने वाले इंजेक्शन की सिरिंज और दवाएं देकर उन्हें भरने के लिए कहा।


Security guard made to fill patients syringes; services of nurse and guard terminated

गार्ड से भरवाईं मरीजों की सिरिंज
– फोटो : वीडियो ग्रैब



विस्तार

नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और इलाज की व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल के पांचवें फ्लोर पर तैनात सुरक्षा गार्ड की ओर से स्टाफ नर्स की मौजूदगी में मरीजों के लिए सिरिंज में दवा भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। करीब 38 सेकंड के इस वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्टाफ नर्स और सुरक्षा गार्ड की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दी है।


Published On

Leave a Comment

Other News