Search
Home » नेशनल » चाइना ओपन:39 की उम्र में भी नहीं थमा नोवाक जोकोविच का जलवा, करियर का 102वां खिताब किया अपने नाम – Novak Djokovic Wins China Open Title After Alex De Minaur Retired Injured

चाइना ओपन:39 की उम्र में भी नहीं थमा नोवाक जोकोविच का जलवा, करियर का 102वां खिताब किया अपने नाम – Novak Djokovic Wins China Open Title After Alex De Minaur Retired Injured

Share Now :

WhatsApp
Share This

नोवाक जोकोविच ने एलेक्स डी मिनौर के चोट के कारण फाइनल से हटने के बाद चीन ओपन का खिताब जीतकर अपने करियर का 102वां एकल खिताब हासिल किया। 


Novak Djokovic wins China Open title after Alex de Minaur retired injured

जोकोविच
– फोटो : PTI



विस्तार

नोवाक जोकोविच ने अपने शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ते हुए 102वां एकल खिताब अपने नाम कर लिया। चाइना ओपन के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर के चोटिल होकर मैच से हटने के बाद जोकोविच को विजेता घोषित किया गया। जब डी मिनौर ने मैच छोड़ा, तब जोकोविच पहला सेट 7-6 (7-3) से जीत चुके थे और दूसरे सेट में 1-0 से आगे चल रहे थे। 39 वर्षीय जोकोविच ने इस जीत के साथ लगातार 21वें साल कम से कम एक एकल खिताब जीतने का सिलसिला भी कायम रखा। पुरुष टेनिस के इतिहास में उनसे ज्यादा एकल खिताब सिर्फ जिमी कोनर्स (109) और रोजर फेडरर (103) ने जीते हैं।


Published On

Leave a Comment

Other News