Search
Home » नेशनल » जबलपुर:दुर्गा विसर्जन के दौरान बिजली का लटकता तार हटाना भारी पड़ा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 की मौत – Jabalpur: High-tension Wire Falls On Durga Idol Trolley, Two Dead And Six Injured During Immersion

जबलपुर:दुर्गा विसर्जन के दौरान बिजली का लटकता तार हटाना भारी पड़ा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 की मौत – Jabalpur: High-tension Wire Falls On Durga Idol Trolley, Two Dead And Six Injured During Immersion

Share Now :

WhatsApp
Share This

Jabalpur: High-Tension Wire Falls on Durga Idol Trolley, Two Dead and Six Injured During Immersion

दुर्गा विसर्जन जुलूस में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। हादसा गुरुवार देर रात करीब 12 बजे मझौली थाना क्षेत्र में हुआ। प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोग करंट की चपेट में आ गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


लटकते तार को हटाने की कोशिश में हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक 50 से अधिक लोग सिविल लाइन पथ से दुर्गा प्रतिमा लेकर नरिली तालाब में विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बिजली का एक तार नीचे लटक रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर को निकालने के लिए कुछ लोगों ने डंडे की मदद से तार को ऊपर उठाने की कोशिश की। इस दौरान तार हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट प्रवाहित होने के बाद तार टूटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे विकास राजपूत (22) और प्रिंस चौहान (23) की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली का झटका लगने से छह अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाए जाने की पुष्टि की है। घायलों में से एक की स्थिति गंभीर बताई गई है।

ये भी पढ़ें: अशोकनगर: ट्रक और कंटेनर की रेस में उजड़ गई दो जिंदगियां, आगे निकलने की होड़ में बाइक सवारों को रौंदा, 5 घायल

हादसे के बाद सड़क पर जुटे लोग

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने मझौली में सड़क पर आवागमन रोक दिया। हालांकि पुलिस के अनुसार बाद में बातचीत के जरिए मामला सुलझा लिया गया। पुलिस ने इसे प्रदर्शन के बजाय स्थानीय लोगों के साथ हुई बातचीत बताया।

पहले ही दी गई थी सूचना

स्थानीय लोगों का दावा है कि बिजली के नीचे लटकते तारों की समस्या को लेकर पहले ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों को जानकारी दी गई थी। एक बैठक में भी तारों को दुरुस्त कराने की मांग उठाई गई थी लेकिन इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस के अनुसार दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Published On

Leave a Comment

Other News