Search
Home » नेशनल » जम्मू में बड़ा हादसा: ‘वीरांगना’ प्रोजेक्ट के बच्चों से भरी मेटाडोर पलटी, 30 घायल, दो की हालत नाजुक – Matador Carrying Children From The Veerangana Project Overturns 30 Injured

जम्मू में बड़ा हादसा: ‘वीरांगना’ प्रोजेक्ट के बच्चों से भरी मेटाडोर पलटी, 30 घायल, दो की हालत नाजुक – Matador Carrying Children From The Veerangana Project Overturns 30 Injured

Share Now :

WhatsApp
Share This

अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: Akash Dubey

Updated Sun, 09 Aug 2026 11:14 PM IST

रविवार रात शहर के पुल पर मेटाडोर पलटने से ‘प्रोजेक्ट वीरांगना’ के 30 बच्चे घायल हुए, दो की हालत नाजुक है। उन्हें जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया।


Matador carrying children from the Veerangana project overturns 30 injured

मौके पर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

शहर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सामने फ्लाईओवर पर रविवार रात करीब सवा नौ बजे बच्चों से भरी मेटाडोर पलट गई। मेटाडोर में ‘प्रोजेक्ट वीरांगना’ के तहत तीन महीने का प्रशिक्षण पूरा करने वाले 30 बच्चे सवार थे। ये मुबारक मंडी से वापस जेडीए हॉस्टल लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया जिसमें सभी बच्चों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया। दो बच्चों की हालत नाजुक है।


Published On

Leave a Comment

Other News