Search
Home » नेशनल » तिरंगा लहराएंगे दिपके Live:आज कनॉट प्लेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद – Abhijeet Dipke Lehra Do Tiranga March Live Updates Connaught Place Delhi Police Cjp Mumbai Azad Maidan News

तिरंगा लहराएंगे दिपके Live:आज कनॉट प्लेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद – Abhijeet Dipke Lehra Do Tiranga March Live Updates Connaught Place Delhi Police Cjp Mumbai Azad Maidan News

Share Now :

WhatsApp
Share This

05:34 AM, 16-Oct-2026

कनॉट प्लेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल

मुंबई पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को आज आजाद मैदान में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली की अनुमति दी। पुलिस उपायुक्त मनीष कलवानिया ने गुरुवार को बताया कि आयोजकों ने विरोध प्रदर्शन आजाद मैदान में ही करने की घोषणा की है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आजाद मैदान एक विरोध स्थल है, इसलिए अनुमति मिली। CJP ने प्रेस विज्ञप्ति में इसे अपने नेताओं आशुतोष रांका और सौरभ दास के समर्थन में बताया। दास और रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उन्होंने जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए थे। यह गिरफ्तारी गृह मंत्रालय द्वारा जंतर मंतर का विरोध स्थल दर्जा वापस लेने के एक दिन बाद हुई।

05:15 AM, 16-Oct-2026

सीजेपी का आंदोलन कब शुरू हुआ,किन मुद्दों पर सरकार का घेराव?

देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन विगत 2 अक्तूबर को मुंबई में शुरू हुआ था। सोशल मीडिया पर सीजेपी जैसी मुहिम खड़ी करने वाले अभिजीत दिपके ने मतदाता सूचियों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए और उनके इस्तीफे की मांग करते हुए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया। यह अभियान 10 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचा, जब जंतर मंतर पर इकट्ठा होने के आह्वान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को मुंबई से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया था। इशके बाद सरकार ने कहा कि अब जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन करने की निर्धारित जगहों की सूची से हटा दिया गया है। इस फैसले का मुखर विरोध कर रही CJP ने कहा, जंतर मंतर सत्ता के गलियारों के करीब होने के कारण विरोध का प्रमुख स्थल बना हुआ है। वे इस कार्रवाई के खिलाफ हैं।

04:50 AM, 16-Oct-2026

सीईसी और सरकार पर अभिजीत दिपके क्या आरोप लगा रहे हैं?

दिपके ने आरोप लगाया है कि सरकार ज्ञानेश कुमार का बचाव कर रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूचियों के एक दोषपूर्ण SIR और 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने की अध्यक्षता की थी। यह कुल मतदाताओं का लगभग 14 फीसदी है। दीपके ने कहा, ‘2024 में जीत का अंतर सिर्फ दो फीसदी था। 13 करोड़ से अधिक मतदाता हटा दिए गए – लगभग 14 फीसदी।’ उन्होंने सवाल किया, “जहां दो फीसदी चुनाव का फैसला कर रहा है, वहां आप 13 करोड़ वोट हटा रहे हैं। अगर यह सेटिंग नहीं है तो क्या है?” दिपके ने X पर आरोप लगाया कि उनका पीछा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘जिस जगह मैं रुका हूं, उसे चारों तरफ से अंडरकवर पुलिसकर्मियों ने घेर लिया है। ये लोग मुझ पर लगातार नजर रख रहे हैं। सफेद स्कॉर्पियो भी हर जगह मेरा पीछा कर रही है।’

ये भी पढ़ें- ‘हर जगह मेरा पीछा कर रही सफेद स्कॉर्पियो’: दिपके का दावा-पुलिस ने घर के आस-पास चारों ओर से घेर रखा है

04:33 AM, 16-Oct-2026

पुलिस ने कहा-11 लोगों को मंजूरी, बाकी दूर रहें; उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई होगी

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के संबंध में दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि वह सीजेपी के प्रदर्शन में सिर्फ 11 लोगों के समूह को राष्ट्रीय ध्वज लेकर और राष्ट्रगान गाने की अनुमति देने पर विचार कर सकती है। कनॉट प्लेस व आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लागू है। ऐसे में किसी भी तरह के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

04:13 AM, 16-Oct-2026

दो दिनों के लिए सेंट्रल पार्क बंद, दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल भी तैनात

NDMC ने दो दिनों के लिए सेंट्रल पार्क बंद करने के पीछे “प्रशासनिक कारण” का जिक्र किया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कनॉट प्लेस विरोध प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल नहीं है। पुलिस ने लोगों से सीजेपी की तरफ से आहूत मार्च से दूर रहने का आग्रह किया है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि वह लोगों के एक चुनिंदा समूह को राष्ट्रीय ध्वज लहराने और राष्ट्रगान गाने की सुविधा दे सकती है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि आज के विरोध प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस और जंतर मंतर के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। राष्ट्रीय राजधानी में पहले से ही अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात हैं। पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीतिक स्थानों पर कर्मियों को तैनात करेगी।

03:49 AM, 16-Oct-2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों की कड़ी में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च

गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों की कड़ी में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च का आह्वान किया गया है। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका को 13 अक्तूबर को जंतर मंतर में जबरन प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा है। बाद में दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई के खिलाफ CJP ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ उसी जगह लौटने का फैसला किया। दिपके ने दिल्ली पुलिस से सवाल किया, “दिल्ली पुलिस को तिरंगा लहराए जाने में क्या दिक्कत है?” 16 अक्तूबर के दिन NDMC की तरफ से सेंट्रल पार्क बंद रहने की घोषणा पर दिपके ने कहा, ‘अगर हम 100 जगहों की घोषणा करते हैं, तो क्या नरेंद्र मोदी सभी 100 जगहों को बंद करा देंगे?’ दिपके ने कहा है कि जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते वे अपने शहरों में शाम पांच बजे तिरंगे के साथ बाहर निकलें और एकजुट होकर सरकार को आईना दिखाएं।

03:20 AM, 16-Oct-2026

हम सब सत्ता बदलना चाहते हैं: प्रशांत भूषण

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने बृहस्पतिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सत्ता बदलने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके, छात्र संगठनों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूषण ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में सरकार के प्रति असंतोष फैलाना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब वास्तव में सत्ता परिवर्तन के लिए है। इसमें कुछ गलत भी नहीं है। भाजपा ने खुद सत्ता परिवर्तन के लिए कई आंदोलन चलाए हैं। अब वे कह रहे हैं कि सत्ता परिवर्तन की कोई साजिश हो रही है।

02:59 AM, 16-Oct-2026

दिपके बोले- लहरा दो तिरंगा… कनॉट पैलेस के पास पार्क क्यों बंद किया गया?

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने जनता और युवाओं से शुक्रवार, 16 अक्तूबर को शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में तिरंगे झंडे के साथ इकट्ठा होने की अपील की है। इस अपील के बीच नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया है कि सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्तूबर को “प्रशासनिक कारणों” से बंद रहेगा। NDMC ने पार्क में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का अनुरोध भी किया है। पुलिस ने कहा कि कनॉट प्लेस के व्यापारी और बाजार संघों ने अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मांगी है। उन्हें त्योहारों के मौसम में कारोबार प्रभावित होने का डर है।

दिल्ली पुलिस की चेतावनी में क्या?

बीते कुछ महीने से आंदोलन कर रहे दिपके के आह्वान से पहले दिल्ली पुलिस ने गुरुवार शाम कहा कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस बात पर भी जोर दिया। राष्ट्रीय ध्वज को निर्धारित तरीके से और उचित सम्मान, गरिमा व शालीनता के साथ फहराया जाना चाहिए। राष्ट्रगान भी इसी तरह गाया जाना चाहिए।

02:28 AM, 16-Oct-2026

तिरंगा लहराएंगे दिपके LIVE: आज कनॉट प्लेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से लोगों को दूर रहने की अपील की है। यह मार्च आज कनॉट प्लेस के पास सेंट्रल पार्क में होना है। पुलिस ने कहा कि वह चुनिंदा लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की सुविधा दे सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही सीजेपी के अभिजीत दिपके ने ‘लहरा दो तिरंगा’ से जुड़ने का आह्वान करते हुए आम जनता से घरों से निकलने और बड़ी संख्या में कनॉट पैलेस पहुंचने की अपील की है।

पुलिस ने किन पाबंदियों का हवाला दिया है?

दिपके के आह्वान से जुड़े बयान में पुलिस ने गुरुवार शाम कहा, कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लागू है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने संकेत दिया कि देशभक्ति के प्रतीकात्मक प्रदर्शन में सीमित संख्या में लोगों को अनुमति मिल सकती है। पुलिस के मुताबिक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए लागू है। यह धारा मानव जीवन और सार्वजनिक-निजी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए है। एहतियाती उपाय के तौर पर कई स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसमें रानी झांसी रोड के पास झंडेवालान क्षेत्र भी शामिल है, दिपके यहीं ठहरे हुए हैं।

Published On

Leave a Comment

Other News