Search
Home » नेशनल » त्रिशूर में खड़े ट्रक से टकराई कार:तमिलनाडु के आठ छात्रों की मौत; कैसे हुआ दर्दनाक हादसा? – Several Killed As Car Rams Into Parked Lorry In Keralam’s Thrissur

त्रिशूर में खड़े ट्रक से टकराई कार:तमिलनाडु के आठ छात्रों की मौत; कैसे हुआ दर्दनाक हादसा? – Several Killed As Car Rams Into Parked Lorry In Keralam’s Thrissur

Share Now :

WhatsApp
Share This

केरल के मध्य हिस्से में स्थित त्रिशूर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के छात्र बताए जा रहे हैं।

हादसा कब और कैसे हुआ?

पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे हुआ। युवक जिस कार में सफर कर रहे थे, वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। यह हादसा यहां के पास कैपामंगलम इलाके के पनम्बिकुन्नु में हुआ। ट्रक राजमार्ग पर खड़ा था। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: कुवैत में तमिलनाडु की महिला को बचाया गया: वीडियो में बताई ज्यादती की कहानी; एजेंट ने कैसे दिया था धोखा?

कार से शव कैसे निकाले गए?

स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। दमकल विभाग के कर्मचारियों और पुलिस ने भी इसमें मदद की। बचाव अभियान के दौरान सभी युवकों को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है।

क्या सभी मृतक तमिलनाडु के छात्र थे?

हादसे में शामिल कार पर तमिलनाडु का नंबर दर्ज था। पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोग तमिलनाडु के छात्र होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, कार गुरुवायूर की तरफ से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी।

Published On

Leave a Comment

Other News