Search
Home » नेशनल » दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में आसमानी आफत:देवसर में फ्लैश फ्लड में बहे मवेशी शेड, फसलों को भी भारी नुकसान – Kulgam: Cattle Sheds Washed Away By Flash Floods In Devsar

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में आसमानी आफत:देवसर में फ्लैश फ्लड में बहे मवेशी शेड, फसलों को भी भारी नुकसान – Kulgam: Cattle Sheds Washed Away By Flash Floods In Devsar

Share Now :

WhatsApp
Share This

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में देर शाम हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बारिश के बाद देवसर इलाके के दर्दगुंड गांव में अचानक आए फ्लैश के चलते संपत्ति और कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, बाढ़ के तेज बहाव में दो गौशालाएं बह गईं। इस दर्दनाक हादसे में एक गाय की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस बीच स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पहाड़ी इलाकों से उफान पर आई नदी-नालों के पानी ने आसपास के खेतों और सेब के बागानों को पूरी तरह जलमग्न कर दिया। अचानक आए पानी के कारण किसानों और बागवानों की फसलों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें सतर्क हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ से हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और वास्तविक स्थिति का सटीक ब्योरा सुबह तक साफ हो पाएगा।

Published On

Leave a Comment

Other News