Search
Home » नेशनल » दलेर मेहंदी:बड़े भाई को रोता देख भावुक हुए मीका, मामले पर सीएम धामी ने मांगी माफी; अब मंत्री से की ये अपील – Mika Singh On Daler Mehndi Row Cm Pushkar Dhami Apologises Singer Seeks Apology From Subodh Uniyal

दलेर मेहंदी:बड़े भाई को रोता देख भावुक हुए मीका, मामले पर सीएम धामी ने मांगी माफी; अब मंत्री से की ये अपील – Mika Singh On Daler Mehndi Row Cm Pushkar Dhami Apologises Singer Seeks Apology From Subodh Uniyal

Share Now :

WhatsApp
Share This

Mika Singh On Daler Mehndi Row CM Pushkar Dhami Apologises Singer Seeks Apology From Subodh Uniyal

दलेर मेहंदी विवाद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद पर अब मीका सिंह ने अपनी बात रखी है। 23 अक्तूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीका ने बताया कि उन्हें इस विवाद के बारे में अपने सूरत के कार्यक्रम के बाद पता चला था। उन्होंने उसी रात दलेर मेहंदी को फोन करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। मीका ने कहा कि इस घटना से वह काफी परेशान थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कैसे बात करें।


दलेर मेहंदी को रोता देख भावुक हुए मीका सिंह

मीका सिंह ने बताया कि अगले दिन जब उन्होंने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी को फोन किया, तो वह रोने लगे थे। मीका ने कहा, ‘जब मैंने अगले दिन पाजी को फोन किया, तो वह भावुक होकर रोने लगे। मैंने अभी कुछ कहा भी नहीं था और वह पहले ही रोने लगे थे।’

मीका ने आगे बताया कि वह अपने बड़े भाई से अक्सर खुलकर बात करते हैं। अगर ऐसे हालात नॉर्मल दिनों में होती, तो वह दलेर मेहंदी को उनकी तबीयत खराब होने के बावजूद कार्यक्रम करने के लिए डांट भी सकते थे। लेकिन इस बार दलेर मेहंदी उनके कुछ कहने से पहले ही भावुक हो गए।

Published On

Leave a Comment

Other News