
{“_id”:”6a80057542d4a6b68506f336″,”slug”:”instagram-changes-wordmark-after-10-years-users-blame-gen-z-2026-08-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दस साल बाद Gen Z की वजह से बदला इंस्टाग्राम का वर्डमार्क?: कर्सिव हटाकर नया लुक पेश, जानें क्यों छिड़ रही बहस”,”category”:{“title”:”Social Network”,”title_hn”:”सोशल नेटवर्क”,”slug”:”social-network”}}
Instagram new wordmark: इंस्टाग्राम अपने वर्डमार्क में एक बहुत बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अनोखी बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स का दावा है कि जेन जी के कर्सिव न पढ़ पाने की वहज से ऐसा किया जा रहा है, लेकिन क्या यह सच है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…

इंस्टाग्राम का नया वर्डमार्क
– फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Instagram logo change: इंस्टाग्राम ने करीब दस साल बाद अपने वर्ड मार्क यानी टेक्स्ट वाले लोगो को अपडेट किया है। मेटा के प्रमुख एडम मोसेरी ने नए डिजाइन को ज्यादा मॉडर्न और शॉर्प बताया है। हालांकि सोशल मीडिया पर नए वर्डमार्क को लेकर यूजर्स की राय बंटी हुई है। कुछ लोगों ने इसे Instagzam तक पढ़ दिया है। हालांकि यहां पर महत्वपूर्ण बात है कि इंस्टाग्राम ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं कहा है कि बदलाव Gen Z की वजह से किया गया है। Gen Z और कर्सिव को लेकर चर्चाएं सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया का हिस्सा हैं।
क्यों बदला इंस्टाग्राम का यह वर्डमार्क?
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम लिखे जाने वाले वर्डमार्क तक ही सीमित है। एप के मशहूर ग्रेडिएंट कैमरा आइकन अभी भी बरकरार है।
- पुराना वर्डमार्क 2016 में पेश किया गया था और लंबे समय से उसी स्क्रिप्ट या कर्सिव शैली में इस्तेमाल हो रहा था। इंस्टाग्राम ने अब इसके लेटरफॉर्म को ज्यादा आधुनिक और साफ लुक देने की कोशिश की है।
- वहीं, एडम मोसेरी ने बदलाव की वजह बताते हुए कहा कि पुराना वर्डमार्क करीब एक दशक पुराना हो चुका था और अब पुराना महसूस होने लगा था।
नया वर्डमार्क दिखता कैसा है?
- यह नया डिजाइन पूरी तरह पारंपरिक कर्सिव नहीं है। इसमें आपको प्रिंट और स्क्रिप्ट स्टाइल का मिश्रण देखने को मिलता है और कुछ अक्षरों में पहले से ज्यादा घुमावदार तथा सॉफ्ट शेप रखी गई है।
- इंस्टाग्राम के डिजाइन अपडेट में उसके टाइपफेस सिस्टम पर भी काम किया गया है। प्लेटफॉर्म ने अपने टाइपफेस परिवार में अलग स्टाइल जोड़ने की दिशा में बदलाव किए हैं, ताकि ब्रांड की विजुअल पहचान ज्यादा लचीली और आधुनिक हो सके।
A post shared by Adam Mosseri (@mosseri)
यूजर्स ने क्यों कहा Instagram नहीं, Instagzam
- नए वर्डमार्क के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। कई यूजर्स का कहना है कि इसमें r अक्षर कुछ स्पष्ट नहीं दिख रहा, जिसके कारण उन्होंने मजाक में इसे Instagzam पढ़ना शुरू कर दिया।
- कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि छोटे साइज में नया डिजाइन पहले वाले की तुलना में कम साफ दिखाई देता है। वहीं कई यूजर्स को नया रूप ज्यादा आधुनिक और साफ भी लगा। यानी प्रतिक्रिया पूरी तरह एकतरफा नहीं है।
क्या Gen Z की वजह से बदला इंस्टाग्राम का लोगो?
- एडम मोसेरी के वर्डमार्क बदलने की जानकारी देते ही सोशल मीडिया पर एक अलग चर्चा शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि Gen Z कर्सिव लिखावट या अक्षरों को उतनी आसानी से नहीं पढ़ पाती, इसलिए इंस्टाग्राम ने पुरानी स्क्रिप्ट स्टाइल छोड़कर नया वर्डमार्क अपनाया होगा।
- एक सोशल मीडिया पोस्ट में तो यहां तक कहा गया कि स्कूलों ने वर्षों पहले कर्सिव सिखाना कम कर दिया और इसी कारण नई पीढ़ी पुराने वर्डमार्क को पढ़ने में परेशानी महसूस कर सकती है।
- लेकिन यह सिर्फ यूजर्स की अटकल है। इंस्टाग्राम या एडम मोसेरी ने नए वर्डमार्क को Gen Z की कर्सिव क्षमता से जोड़कर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कंपनी की घोषित वजह यही है कि पुराना डिजाइन पुराना लगने लगा था और उसे ज्यादा मॉडर्न बनाना था।
क्या पुराने और नए वर्डमार्क में बड़ा फर्क है?
- इंस्टाग्राम का पुराना वर्डमार्क पूरी तरह स्क्रिप्ट-आधारित और ज्यादा कर्सिव था। नया डिजाइन उसी पहचान को पूरी तरह छोड़ने के बजाय उसे ज्यादा सरल और आधुनिक रूप में पेश करने की कोशिश करता है।
- यानी यह पूरा रीब्रांड नहीं है। इंस्टाग्राम ने अपनी सबसे पहचान वाली चीज ग्रेडिएंट कैमरा आइकन को अभी नहीं बदला है।
पिछली बड़ी ब्रांडिंग कब बदली थी?
- इंस्टाग्राम का आखिरी बड़ा विजुअल बदलाव 2016 में हुआ था। उस समय प्लेटफॉर्म ने पुराने 3D कैमरा आइकन को हटाकर आज के ज्यादा मिनिमल पिंक-ऑरेंज ग्रेडिएंट कैमरा आइकन को अपनाया था।
- इसके बाद लंबे समय तक ब्रांड की पहचान में सबसे स्थायी चीज उसका वर्डमार्क और कैमरा आइकन ही रहे। अब लगभग एक दशक बाद वर्डमार्क में बदलाव किया गया है।




