Search
Home » नेशनल » दो घरों के चिराग एक साथ बुझे:पति के बाद इकलौते बेटे का सहारा भी छिना, इरशाद को लिया था गोद; दो दोस्तों की मौत – Two Friends From Loni Died In An Accident While Returning From Celebrating A Birthday In Murthal

दो घरों के चिराग एक साथ बुझे:पति के बाद इकलौते बेटे का सहारा भी छिना, इरशाद को लिया था गोद; दो दोस्तों की मौत – Two Friends From Loni Died In An Accident While Returning From Celebrating A Birthday In Murthal

Share Now :

WhatsApp
Share This

अमर उजाला नेटवर्क, लोनी/बड़ौत
Published by: Vijay Singh Pundir

Updated Fri, 31 Jul 2026 08:36 AM IST

वर्षों तक संतान के लिए तरसती आंखों को जब एक बेटे का सहारा मिला तो अनीसा और शमशाद ने उसे अपनी पूरी दुनिया बना लिया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दो साल पहले पति का साथ छूटा और अब सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत ने अनीसा से जिंदगी की आखिरी उम्मीद भी छीन ली।


Two friends from Loni died in an accident while returning from celebrating a birthday in Murthal

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

हरियाणा के मुरथल में जन्मदिन मनाकर लौट रहे छह दोस्तों को खुशियां मातम में बदल गई। बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागपत स्थित ट्योढ़ी गांव के पास उनकी सेंट्रो कार पंचर होने के बाद सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकराने से लोनी के दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा है।


Published On

Leave a Comment

Other News