Search
Home » नेशनल » पीलीभीत:रामलीला मेला कमेटी के विवाद में फायरिंग, तीन लोगों की मौत से दहला अमरिया, दो घायल; कस्बे में तनाव – Firing Amidst A Dispute Involving Ramlila Fair Committee Amariya Shaken As Three People Die And Two Are Injur

पीलीभीत:रामलीला मेला कमेटी के विवाद में फायरिंग, तीन लोगों की मौत से दहला अमरिया, दो घायल; कस्बे में तनाव – Firing Amidst A Dispute Involving Ramlila Fair Committee Amariya Shaken As Three People Die And Two Are Injur

Share Now :

WhatsApp
Share This

पीलीभीत के अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के विवाद में सोमवार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। रात करीब 9:30 बजे कहासुनी के बाद एक पक्ष की ओर से रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। सिर में गोली लगने से 14 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव और कंधे में गोली लगने से अंकित गुप्ता (29) की मौत हो गई। अंकित के भाई मोहित को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया था। रस्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।

अमरिया कस्बा निवासी नरेश गुप्ता और कौशल गुप्ता के पक्ष के बीच रामलीला मेला कमेटी को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कौशल गुप्ता के पक्ष की ओर से रायफल से फायरिंग शुरू कर दी गई। फायरिंग में नरेश गुप्ता के पुत्र अंकित गुप्ता (29), उनके बड़े पुत्र मोहित गुप्ता (31), प्रदीप गुप्ता के पुत्र रोष गुप्ता (22) और गुड्डू श्रीवास्तव के पुत्र कुनाल श्रीवास्तव (14) को गोली लग गई। घटना के समय कुनाल वहां टहल रहा था। इस दौरान वह भी गोली लगने से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां कुनाल और अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि मोहित गुप्ता को बरेली में मृत घोषित किया गया। घटना के बाद कस्बे में तनाव का माहौल बन गया। जिला अस्पताल में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसपी हिमांशु गौरव ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे हैं। दो लोगों की मौत की हुई है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Published On

Leave a Comment

Other News