Search
Home » नेशनल » फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा:ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल – Farrukhabad: Three Kanwariyas Crushed To Death By A Truck; Two Injured

फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा:ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल – Farrukhabad: Three Kanwariyas Crushed To Death By A Truck; Two Injured

Share Now :

WhatsApp
Share This

Farrukhabad: Three Kanwariyas crushed to death by a truck; two injured

युवक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा-बरेली हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक की राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई पट्टी के पास बाइक से टकराकर हाईवे पर गिरे देवर-भाभी की ट्रक से कुचल कर मौत गई। इसी घटना में दो लोग घायल हो गए।


जनपद मैनपुरी थाना बेवर क्षेत्र के गांव खाकेताल निवासी ग्रामीण पांचालघाट से कांवड़ भरकर जा रहे थे। रविवार की रात करीब 10 बजे 30 कांवड़ियों का जत्था मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी के पास पहुंचा। जत्थे में शामिल खाकेताल निवासी गिरजा देवी (30) अपने ममेरे देवर ऋषभ (16) बाइक पर सवार थीं। सामने से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे गिरजा देवी व ऋषभ हाईवे पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आया ट्रक दोनों को कुचलता हुआ निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ चल रहे दूसरी बाइक पर सवार गिरजा देवी की ननद पायल (15) व उसका मामा सागर (16) भी लड़खड़ाकर गिर गए, इससे दोनों चुटहिल हो गए।

Published On

Leave a Comment

Other News