Search
Home » नेशनल » बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर भर्ती:2482 पदों के लिए परीक्षा की तारीख घोषित; किस राज्य में कितने पद, कितनी तनख्वाह? – Bank Of Baroda Lbo Exam Date 2026 Announced, Check Online Test And Call Letter Details

बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर भर्ती:2482 पदों के लिए परीक्षा की तारीख घोषित; किस राज्य में कितने पद, कितनी तनख्वाह? – Bank Of Baroda Lbo Exam Date 2026 Announced, Check Online Test And Call Letter Details

Share Now :

WhatsApp
Share This

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती 2026 की ऑनलाइन परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उन्हें कॉल लेटर डाउनलोड करने की जानकारी उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर मिलेगी। पात्र आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) भी आयोजित की जाएगी।

कब होगी परीक्षा?

बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर  भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तारीख 3 अक्तूबर 2026 (शनिवार) तय की है। ऑनलाइन टेस्ट के लिए कॉल लेटर और अन्य जरूरी दस्तावेज डाउनलोड करने की जानकारी उम्मीदवारों की रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी।

इन उम्मीदवारों के लिए होगी प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग

एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक समुदाय और दिव्यांग (PwD) वर्ग के पात्र उम्मीदवारों के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) ऑनलाइन/वर्चुअल मोड में आयोजित की जाएगी। ट्रेनिंग का शेड्यूल और अन्य जरूरी जानकारी संबंधित उम्मीदवारों को उनकी रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी। उम्मीदवार आगे की जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें।

Leave a Comment

Other News