Search
Home » नेशनल » बैरिकेडिंग अब लगी जब चली गई जिंदगी:आंखों के सामने दोस्त डूब गया, अव्यान के लिए मदद लेकर आया था लवकुश – Six-year-old Avyaan Died Due To Systemic Negligence

बैरिकेडिंग अब लगी जब चली गई जिंदगी:आंखों के सामने दोस्त डूब गया, अव्यान के लिए मदद लेकर आया था लवकुश – Six-year-old Avyaan Died Due To Systemic Negligence

Share Now :

WhatsApp
Share This

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir

Updated Mon, 27 Jul 2026 08:37 AM IST

कलाधाम सोसाइटी में शनिवार शाम हुए हादसे के वक्त अव्यान (6) दोस्त लवकुश (5) के साथ खेल रहा था। पैर फिसलने के बाद गड्ढे में डूबते दोस्त को देख वह लोगों से मदद मांगने भागा। मदद के साथ वापस घटनास्थल पर पहुंचा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।


Six-year-old Avyaan died due to systemic negligence

अव्यान मौत मामला
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

ग्रेटर नोएडा की कलाधाम सोसाइटी में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत के बाद रविवार को पूरे इलाके का माहौल गमगीन रहा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया। सुबह जैसे ही मासूम का शव सोसाइटी पहुंचा परिजनों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों की आंखें भी नम हो गईं। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल था कि अगर समय रहते सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए होते तो मासूम की जान बच सकती थी। लोगों ने कहा कि यह सिस्टम की लापरवाही से हुई मौत नहीं बल्कि हत्या है।


Published On

Leave a Comment

Other News