Search
Home » नेशनल » महाराष्ट्र:पालघर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, बेटे की हत्या की दी धमकी; पति के दो दोस्त गिरफ्तार – Palghar-woman-physical-harassment-assault-allegation-husbands-friends-arrested-virar

महाराष्ट्र:पालघर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, बेटे की हत्या की दी धमकी; पति के दो दोस्त गिरफ्तार – Palghar-woman-physical-harassment-assault-allegation-husbands-friends-arrested-virar

Share Now :

WhatsApp
Share This

palghar-woman-physical-harassment-assault-allegation-husbands-friends-arrested-virar

पालघर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया, तो वे उसके चार साल के बेटे की हत्या कर देंगे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


एक अधिकारी के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर विरार पुलिस ने शुक्रवार को सूरज यादव और विशाल को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पति की गैरमौजूदगी में वारदात का आरोप

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लालू तुरे ने बताया कि कथित घटना 8 अक्तूबर की रात हुई, जब महिला का पति घर पर नहीं था। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने महिला को निशाना बनाया और यौन हमला किया। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपियों ने महिला के चार साल के बेटे को जान से मारने की धमकी दी, ताकि वह घटना के बारे में किसी को न बताए। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में

पुलिस ने बताया कि सूरज यादव और विशाल महिला के पति के दोस्त हैं और पहले भी उसके घर आते-जाते थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Published On

Leave a Comment

Other News