Search
Home » नेशनल » महाराष्ट्र साइबर सेल को लेकर समय रैना ने किया ऐसा मजाक, सीएम देवेंद्र फडणवीस भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी – Maharashtra Cyber Cell Very Active: Samay Raina Jokes After Being Honoured By Cm

महाराष्ट्र साइबर सेल को लेकर समय रैना ने किया ऐसा मजाक, सीएम देवेंद्र फडणवीस भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी – Maharashtra Cyber Cell Very Active: Samay Raina Jokes After Being Honoured By Cm

Share Now :

WhatsApp
Share This

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कॉमेडियन समय रैना को सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाने वाली एक फिल्म में हिस्सा लेने के लिए मिला। इस बीच उन्होंने एक ऐसा मजाक किया जिस पर सीएम ने भी ठहाका लगाया। 


पिछले दिनों महाराष्ट्र साइबर सेल यूनिट ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में की गई विवादित टिप्पणियों से जुड़ी शिकायतें दर्ज की थीं। अब जब समय रैना को इस टीम के जरिए सम्मानित किया गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में उस अनुभव को याद किया।

साइबर सेल को लेकर क्या बोले समय?

समय रैना ने साइबर सेल को लेकर मुस्कुराते हुए कहा…


  • महाराष्ट्र साइबर और मेरा रिश्ता बहुत पुराना है।

  • महाराष्ट्र साइबर सेल बहुत एक्टिव है। 

  • आज पहली बार किसी साइबर सेल ऑफिसर ने किसी कॉमेडियन को उसके घर से सिर्फ इसलिए उठाया ताकि उसे सम्मानित किया जा सके।

  • यह सुनकर वहां मौजूद कई हस्तियां हंस पड़ीं।

  • रैना की यह बात सुनकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी हंस पड़े।

Published On

Leave a Comment

Other News