Search
Home » नेशनल » मुरैना:कृष्ण जन्मोत्सव के दर्शन कर लौट रही 3 महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार – Morena: 3 Women Returning From Krishna Janmashtami Crushed By Speeding Truck, Die On Spot; Driver Held

मुरैना:कृष्ण जन्मोत्सव के दर्शन कर लौट रही 3 महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार – Morena: 3 Women Returning From Krishna Janmashtami Crushed By Speeding Truck, Die On Spot; Driver Held

Share Now :

WhatsApp
Share This

जिले में कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही तीन महिलाओं को अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में तीनों महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-44 पर स्थित घिरोना हनुमान मंदिर के पास देर रात हुआ। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरफूल के पुरा गांव की रहने वाली तीन महिलाएं कृष्ण जन्मोत्सव देखने और पूजा-अर्चना करने के बाद अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान दिल्ली की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे स्थित कुछ दुकानों में जा घुसा। इससे दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: इंदौर: 25 महिलाओं से लाखों रुपए ले चुका था नकली IAS, मैट्रिमोनियल साइट्स से प्रेमजाल में फंसाता था

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक महिलाओं के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। त्योहार की रात घर से खुशी-खुशी निकली महिलाएं वापस नहीं लौट सकीं, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि मृतक तीनों महिलाएं हरफूल के पुरा गांव की निवासी थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को घटनास्थल से हटाने का काम भी जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहनों की आवाजाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Published On

Leave a Comment

Other News