
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी दिनचर्या एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह गायों को चारा और मोर को दाना खिलाने खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।
अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी रोज की दिनचर्या है। पीएम मोदी ने आगे बताया, कल सुबह उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूं। इसलिए वे मुझसे मिलने आ गए, जब मैं लाल किले के लिए निकल रहा था। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया था। वीडियो में प्रधानमंत्री उसी वेशभूषा में नजर आ रहे हैं, जिसे पहनकर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर तिरंगा फहराया था।
हथकरघा दिवस से पहले भी साझा किया था वीडियो
प्रधानमंत्री ने इन दिनों जेन-जी से जुड़ने के लिए नया तरीका अपनाया है। हाल के दिनों में उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसी तरह कई वीडियो साझा किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले भी अपना नया इंस्टाग्राम वीडियो जारी किया था। वीडियो में उन्होंने देशवासियों से सात अगस्त को पूरे उत्साह और उमंग के साथ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने की अपील की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हथकरघे से बुने हुए कपड़े खरीदना केवल कपड़ा खरीदना नहीं, बल्कि देश के लाखों बुनकर और गरीब परिवारों की आजीविका को मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से हथकरघा उत्पादों का इस्तेमाल बढ़ाने और सोशल मीडिया के जरिए भी इसे बढ़ावा देने का आग्रह किया।
ये भी पढ़ें: भारत में तैयार ‘दिव्यास्त्र एमके3’ ने भरी उड़ान: जेट इंजन से चलता है ड्रोन, जानिए क्या है इसकी खासियत
जेन-जी से सीधे जुड़ने की कोशिश
इसके अलावा, हाल ही में छात्रों के आंदोलन के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिये जेन-जी से सीधे जुड़ने की कोशिश की थी। पिछले महीने उन्होंने जंतर-मंतर की घटना का जिक्र करते हुए एक वीडियो में कहा था कि उन्हें और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, लेकिन वह उन बच्चों को सजा नहीं, बल्कि माफी और सही मार्गदर्शन देना चाहते हैं। उन्होंने समाज से भी अपील की थी कि गुमराह युवाओं को सही रास्ता दिखाने में साथ दें।




