Search
Home » नेशनल » यूपीईएसएससी वैकेंसी:सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका; आज से करें आवेदन – Upessc Recruitment 2026: Applications Open For 12,405 Assistant Teacher Posts, Check Eligibility

यूपीईएसएससी वैकेंसी:सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका; आज से करें आवेदन – Upessc Recruitment 2026: Applications Open For 12,405 Assistant Teacher Posts, Check Eligibility

Share Now :

WhatsApp
Share This

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आज यानी 16 सितंबर 2026 से 15 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।


देखें जिलावार और श्रेणीवार रिक्तियां









































































































जिला सामान्य ईडब्ल्यूएस अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कुल
आगरा 127 31 85 66 6 315
अलीगढ़ 199 49 132 103 9 492
बरेली 358 88 239 186 17 888
गाजियाबाद 163 40 109 85 8 405
कानपुर नगर 305 75 204 159 15 758
लखनऊ 180 44 119 93 8 444
मेरठ 256 63 171 133 12 635
सहारनपुर 182 44 120 94 8 448
वाराणसी 153 37 102 79 7 378
सभी 75 जिलों का कुल योग 11,508 – – – – –


गैर-सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय: रिक्तियां










































स्कूल का प्रकार सामान्य अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग ईडब्ल्यूएस कुल
लड़कों के स्कूल 196 189 0 84 4 473
लड़कियों के स्कूल 182 159 0 80 3 424
संयुक्त योग 378 348 0 164 7 897

 

कौन कर सकता है आवेदन?

शहरी प्राथमिक सहायक शिक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बीटीसी, डीएलएड, स्पेशल बीटीसी, बीटीसी (उर्दू), विशेष शिक्षा में डिप्लोमा, बीएलएड या प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा जैसी मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता जरूरी है। इसके अलावा टीईटी पास होना अनिवार्य है।



संबद्ध प्राथमिक (सहायता प्राप्त विद्यालय) में सहायक शिक्षक पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री जरूरी है। उम्मीदवार के पास एनसीटीई से मान्यता प्राप्त बीटीसी या डीएलएड होना चाहिए। साथ ही कक्षा 1 से 5 के लिए टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Leave a Comment

Other News