Search
Home » नेशनल » यूपी:पीएनबी के करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के नकली नोट रखे, ड्राइवर गिरफ्तार; इन तीन की भूमिका आई सामने – Up Fake Notes Worth Found In Pnb Currency Chest Driver Arrested

यूपी:पीएनबी के करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के नकली नोट रखे, ड्राइवर गिरफ्तार; इन तीन की भूमिका आई सामने – Up Fake Notes Worth Found In Pnb Currency Chest Driver Arrested

Share Now :

WhatsApp
Share This

सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट रखने के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने संविदा पर तैनात ड्राइवर आदेश चौधरी को गिरफ्तार किया है। सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र स्थित नई नंदपुरी कॉलोनी का रहने वाले आदेश करेंसी चेस्ट में संविदा पर तैनत था। एनआईए के मुताबिक वह मुख्य आरोपियों में शामिल है। इससे पहले एनआईए ने चेस्ट के प्रबंधक अमित कुमार को गिरफ्तार किया था।


एनआईए के मुताबिक बीती 29 अगस्त को सहारनपुर के करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये की फेस वैल्यू वाले नकली भारतीय नोट मिलने की जानकारी मिली थी। जांच के दौरान बैंक के 3 कर्मचारियों की भी इसमें भूमिका सामने आने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

इस मामले की जांच एनआईए के सुपुर्द किए जाने पर 3 सितंबर को लखनऊ के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पूरी साजिश का पता लगाने और बाकी सह-आरोपियों व संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए एनआईए लगातार जांच कर रही है।

 

Leave a Comment

Other News