Search
Home » नेशनल » यूपी:भाजपा के राज्य प्रभारी और सह प्रभारियों में दिखी राज्य के नेताओं की धमक, दी गई बड़ी जिम्मेदारी – Up: Bjp’s State In-charge And Co-in-charges Show The Influence Of State Leaders, Given Significant Responsibil

यूपी:भाजपा के राज्य प्रभारी और सह प्रभारियों में दिखी राज्य के नेताओं की धमक, दी गई बड़ी जिम्मेदारी – Up: Bjp’s State In-charge And Co-in-charges Show The Influence Of State Leaders, Given Significant Responsibil

Share Now :

WhatsApp
Share This

भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति में उत्तर प्रदेश की धमक दिखी। पार्टी ने यूपी से जुड़े रहे नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी है। अमेठी से सांसद रहीं स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाकर उनका कद बढ़ाया गया है। वहीं हाल ही में पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बने हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा का भी कद बढ़ाकर हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद संगीता यादव को बिहार का सह प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं बुलंदशहर से सांसद डॉ. भोला सिंह को हरियाणा का सह प्रभारी बनाया गया है। राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह को हिमाचल प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है। धौरहरा से सांसद रेखा वर्मा को मध्य प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है। वह पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

तेलंगाना फतह करेंगे सुनील बंसल

यूपी भाजपा में लंबे समय तक प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल को अब तेलंगाना फतह करने का जिम्मा सौंपा गया है। वह पश्चिम बंगाल के प्रभारी भी रहेंगे। बता दें कि सुनील बंसल के नेतृत्व में भाजपा ने पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाई है। इस जीत के बाद सुनील बंसल का पार्टी में कद बढ़ा है।

यूपी में चार सह प्रभारी

यूपी में विनोद तावड़े को प्रभारी बनाने के साथ चार सह प्रभारी भी बनाए गए हैं। इनमें जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा शामिल हैं। अब अगले वर्ष यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का दारोमदार इसी टीम पर होगा।

Leave a Comment

Other News