Search
Home » नेशनल » यूपी बोर्ड:नहीं बढ़ेगी 10वीं -12वीं परीक्षा में आवेदन तिथि, क्लास 9 और 11 को लेकर ये है पंजीकरण की लास्ट डेट – Up Board: Application Deadlines For Class 10 And 12 Exams Will Not Be Extended Registration For Classes 9 And

यूपी बोर्ड:नहीं बढ़ेगी 10वीं -12वीं परीक्षा में आवेदन तिथि, क्लास 9 और 11 को लेकर ये है पंजीकरण की लास्ट डेट – Up Board: Application Deadlines For Class 10 And 12 Exams Will Not Be Extended Registration For Classes 9 And

Share Now :

WhatsApp
Share This

यूपी बोर्ड सत्र 2026-27 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के आवेदन पत्र और कक्षा 9 व 11 के अग्रिम पंजीकरण में निर्धारित तिथि से आगे समय नहीं बढ़ाया जाएगा। ऐसे में सभी निजी व सरकारी कॉलेजों की जिम्मेदारी है कि वह समय से विद्यार्थियों का आवेदन व पंजीकरण करवा लें। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बृहस्पतिवार को लापरवाह कॉलेज प्रबंधन के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय बताया कि बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि में कोई बदलाव नहीं होगा। यदि किसी बच्चे का फॉर्म रह जाता है तो उसके लिए कॉलेज के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। डीआईओएस ने बताया कि राजधानी में अभी तक आवेदन को जो आकड़े सामने अभी बहुत नामांकन बाकी है।

यहां से भर विद्यार्थी भर सकते हैं, यूपी बोर्ड के प्राइवेट फॉर्म

जो लोग नौकरी करते हुए यूपी बोर्ड दसवीं व बारहवीं की परीक्षा पास करना चाहते हैं उनके लिए भी डीआईओएस ने फॉर्म भरने के लिए केंद्र निर्धारित किए हैं। डीआईओएस की ओर से 10 राजकीय कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस देवेंद्र पांडेय ने कहा जिन्हें केंद्र बनाया गया वहीं से ही फॉर्म भर सकेंगे। इसके अलावा आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

ये हैं केंद्र

– राजकीय सैनिक इंटर कॉलेज सरोजनीनगरी

– राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना रोड

– राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज

– राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज

– राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिंगारनगर

– राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मलिहाबाद

– राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विकासनगर

– वीरांगना ऊदा देवी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज माल

– राजकीय इंटर कॉलेज गोमतीनगर

– राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज

ये हैं निर्धारित तिथि

– कक्षा नौ और 11 के लिए 25 अगस्त

– कक्षा 10 और 12 के लिए 16 अगस्त

यहां से करें आवेदन

आवेदन करने के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।

 

Published On

Leave a Comment

Other News