Search
Home » नेशनल » यूपी में छात्रवृत्ति घोटाले की आशंका!:पोर्टल पर 115 स्कूलों का डाटा मिला निष्क्रिय, डुप्लीकेट लॉगिन भी मिले – Data Of 115 Schools Found Inactive On The Scholarship Portal

यूपी में छात्रवृत्ति घोटाले की आशंका!:पोर्टल पर 115 स्कूलों का डाटा मिला निष्क्रिय, डुप्लीकेट लॉगिन भी मिले – Data Of 115 Schools Found Inactive On The Scholarship Portal

Share Now :

WhatsApp
Share This

अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir

Updated Sun, 09 Aug 2026 12:37 PM IST

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र शेखर ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से छात्रवृत्ति योजना के मास्टर डाटा में प्रदर्शित विद्यालयों के नामों का परीक्षण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ऐसे विद्यालय मिले, जिनका अब योजना में सक्रिय संचालन नहीं हो रहा है। कुछ मामलों में एक ही विद्यालय के एक से अधिक लॉगिन भी बने हुए हैं। 


Data of 115 schools found inactive on the scholarship portal

छात्रवृत्ति पोर्टल पर 115 स्कूलों का डाटा मिला निष्क्रिय
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

गौतम बुद्ध नगर में छात्रवृत्ति योजना के मास्टर डाटा में बड़ी संख्या में विद्यालयों के निष्क्रिय और डुप्लीकेट लॉगिन सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि पूर्वदशम कक्षा 9-10 छात्रवृत्ति योजना के मास्टर डाटा में दर्ज 175 विद्यालयों में केवल करीब 60 विद्यालय ही पिछले वर्षों से सक्रिय हैं। इसी तरह दशमोत्तर कक्षा 11-12 छात्रवृत्ति योजना के 133 विद्यालयों में केवल करीब 55 विद्यालय ही सक्रिय मिले हैं। बाकी विद्यालय या तो निष्क्रिय हो चुके हैं या एक ही विद्यालय के एक से अधिक लॉगिन बने हुए हैं।


Published On

Leave a Comment

Other News