Search
Home » नेशनल » विश्व पर्यटन दिवस:दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में आज सैलानियों का मुफ्त प्रवेश, जागरूकता पर रहेगा जोर – World Tourism Day: Free Entry For Tourists To Major Historical Monuments In Delhi Today.

विश्व पर्यटन दिवस:दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में आज सैलानियों का मुफ्त प्रवेश, जागरूकता पर रहेगा जोर – World Tourism Day: Free Entry For Tourists To Major Historical Monuments In Delhi Today.

Share Now :

WhatsApp
Share This

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ लोगों को राजधानी की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए स्मारकों पर विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इस दौरान पर्यटकों को स्वच्छता और विरासत संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर भी जोर रहेगा।




पर्यटन दिवस पर ऐतिहासिक स्थलों पर आने वाले लोगों को स्मारकों के इतिहास और उनकी अहमियत से परिचित कराया जाएगा। साथ ही उनसे अपील की जाएगी कि वे परिसर में कूड़ा न फैलाएं और ऐतिहासिक इमारतों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाएं। जिम्मेदार पर्यटन के तहत यह संदेश दिया जाएगा कि ये स्मारक केवल घूमने की जगह नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजकर रखने वाली धरोहर हैं।

Leave a Comment

Other News