Search
Home » नेशनल » शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड:किशोर ने दौड़ा-दौड़ाकर तलवार से किए वार, रहम की गुहार लगाई, गिरने पर भी मारता रहा – Shiv Kumar Murder Case Teenager Chased Victim And Struck Him Repeatedly With A Sword

शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड:किशोर ने दौड़ा-दौड़ाकर तलवार से किए वार, रहम की गुहार लगाई, गिरने पर भी मारता रहा – Shiv Kumar Murder Case Teenager Chased Victim And Struck Him Repeatedly With A Sword

Share Now :

WhatsApp
Share This

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Akash Dubey

Updated Tue, 11 Aug 2026 10:58 PM IST

अहिरौली खुर्द में आठ अगस्त को शिवकुमार हत्याकांड का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। इसमें एक किशोर तलवार से शिवकुमार पर हमला करता दिखा। यह वारदात आदेश चौधरी की हत्या की रंजिश में हुई।


Shiv Kumar murder case Teenager chased victim and struck him repeatedly with a sword

शिवकुमार हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

सिकरीगंज के अहिरौली खुर्द में हुए शिवकुमार हत्याकांड का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना की भयावहता सामने आई है। वीडियो में एक किशोर तलवार से शिवकुमार पर लगातार हमला करता दिखाई दे रहा है। खुद को बचाने के लिए खून से लतपथ शिव कुमार उससे रहम की गुहार लगाते रहे लेकिन आरोपी वार करता रहा। सरेराह हुई वारदात का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं लोग पुलिस की कार्यशैली पर तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


Published On

Leave a Comment

Other News