Search
Home » नेशनल » सपा की रथ यात्रा Live:रायबरेली में पीडीए रथ, अखिलेश बोले- हमारे रंग बढ़ रहे, इसीलिए भाजपा के रंग उड़ रहे – Sp’s Rath Yatra Live: Akhilesh Sounds The Election Bugle For Mission 2027.

सपा की रथ यात्रा Live:रायबरेली में पीडीए रथ, अखिलेश बोले- हमारे रंग बढ़ रहे, इसीलिए भाजपा के रंग उड़ रहे – Sp’s Rath Yatra Live: Akhilesh Sounds The Election Bugle For Mission 2027.

Share Now :

WhatsApp
Share This

03:02 PM, 24-Sep-2026

रायबरेली में पीडीए रथ पर सवार अखिलेश


पीडीए रथ पर सवार अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

 लखनऊ से शुरू हुई इस यात्रा को पार्टी के जमीनी संपर्क और संगठन को सक्रिय करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और रथ के साथ चले।

02:20 PM, 24-Sep-2026

“हमारे रंग बढ़ रहे हैं, इसीलिए भाजपा के रंग उड़ रहे हैं”

अखिलेश यादव रायबरेली में पीडीए रथ यात्रा कर रहे हैं। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इस बीच उन्होंने एक्स पर कहा कि हमारे रंग बढ़ रहे हैं, इसीलिए भाजपा के रंग उड़ रहे हैं।

 

इसके पहले अखिलेश ने रथ यात्रा की तस्वीरें शेयर कर लिखा कि

‘पीडीए रथ’ का है आग़ाज़ 

संग है ‘पीडीए’ की आवाज़ 

अब होने वाला है ‘बदलाव’

होगा यूपी फिर से ख़ुशहाल।

02:00 PM, 24-Sep-2026

सड़क किनारे कार्यकर्ताओं की लगी लाइनें, अखिलेश के रथ का कर रहे इंतजार

रायबरेली में अखिलेश यादव समाजवादी रथ पर सवार हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में सपा समर्थक और कार्यकर्ता सड़कों के किनारे खड़े हुए हैं। जहां-जहां से अखिलेश यादव रथ पर सवार होकर निकलते हैं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ जाता है।

01:25 PM, 24-Sep-2026

मोहनलालगंज में अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत

इसके पहले, रायबरेली की ओर जा रहे अखिलेश यादव का मोहनलालगंज में जोरदार स्वागत हुआ। वह कुछ देर के लिए मोहनलालगंज में रुके। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। अखिलेश यादव ने भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद रायबरेली के लिए रवाना हो गए। 

01:19 PM, 24-Sep-2026

सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ लखनऊ में लगे पोस्टर

सपा मुखिया अखिलेश यादव की रथ यात्रा को लेकर सियासी हलचल तेज कर दी है। लखनऊ में अखिलेश के खिलाफ होर्डिंग्स लगाई गईं। सिकंदराबाद चौराहे पर लगाई गई होर्डिंग में गिरिगिटेश लिखा गया। उसी अनुरूप चित्र भी बनाया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देखा तो इसे फाड़कर विरोध जताया।

01:14 PM, 24-Sep-2026

कानून व्यवस्था को लेकर पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना, पोस्टर वार में हमले


पूर्ववर्ती सपा सरकार पर साधा गया निशाना।
– फोटो : amar ujala

बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव के रायबरेली पहुंचने से पहले शहर में पोस्टर वार तेज हो गया है। शहर के विभिन्न स्थानों पर कई पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से राजनीतिक संदेश दिए जा रहे हैं। एक पोस्टर में “लाल टोपी, साइकिल… यही है गुंडों की पहचान” लिखा गया है। यह पोस्टर समाजवादी पार्टी और उसके समर्थकों को निशाना बनाता है। वहीं, दूसरे पोस्टर में “योगी राज में कानून से गुंडई नहीं चलेगी” का संदेश दिया गया है। यह पोस्टर वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था के पक्ष में है। अखिलेश यादव के आगमन से पूर्व यह पोस्टरबाजी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा रही है। स्थानीय प्रशासन इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यह घटना आगामी राजनीतिक गतिविधियों का संकेत देती है।

01:09 PM, 24-Sep-2026

मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले- अखिलेश के रथ पर ‘विजय भव’ की जगह लिखेगा ‘विनाश भव’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रायबरेली से शुरू हुई पीडीए रथयात्रा को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को अकबरपुर स्थित सर्किट हाउस में तीखी टिप्पणी की। अखिलेश यादव के ‘27 विजय भव’ पोस्टर पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि कुछ दिन बाद इसी रथ पर ‘विजय भव’ की जगह ‘विनाश भव’ लिखा जाएगा।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव रायबरेली में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने जा रहे हैं। सपा नेताओं और पुलिस अधिकारी के बीच हुए विवाद का हवाला देते हुए अखिलेश के रायबरेली दौरे पर सवाल उठाए। अखिलेश यादव के रथ पर ‘27 विजय भव’ पोस्टर में हनुमान जी के चित्र को लेकर भी राजभर ने तंज कसा।

उन्होंने कहा कि हनुमान भगवान राम के भक्त हैं और अखिलेश यादव अब तक अयोध्या भगवान राम के दर्शन करने नहीं गए हैं। राम के दर्शन किए बिना हनुमान का आशीर्वाद कैसे मिलेगा। राजभर ने शिवपाल यादव पर सपा सांसद रमाशंकर राजभर (सलेमपुर) और राम भुआल निषाद (सुल्तानपुर) के मंच से नीचे बैठने पर भी निशाना साधा। 

01:05 PM, 24-Sep-2026

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बछरावां में पीडीए रथ पर सवार हुए, कार्यकर्ताओं का किया अभिवादन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बछरावां में पीडीए रथ पर सवार हुए और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। कहा जा रहा है कि इसके साथ ही सपा ने मिशन यूपी में फतेह के लिए शुरुआत कर दी।

12:40 PM, 24-Sep-2026

सपा की रथ यात्रा LIVE: रायबरेली में पीडीए रथ, अखिलेश बोले- हमारे रंग बढ़ रहे, इसीलिए भाजपा के रंग उड़ रहे

यूपी चुनाव 2027 में जीत हासिल करने के लिए सपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। सपा का पीडीए रथ बृहस्पतिवार को रायबरेली पहुंचा जहां पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मिशन 2027 के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

उधर, रायबरेली पहुंचने से पहले शहर में जगह-जगह अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों लिखा- लाल टोपी, साइकिल… यही है गुंडों की पहचान।

वहीं, दूसरे पोस्टर में ‘योगी राज में कानून से गुंडई नहीं चलेगी’ लिखा गया। सपा मुखिया के आगमन से पूर्व यह पोस्टरबाजी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा रही है। 

Leave a Comment

Other News