

कंगना-सलमान खान-शाहरुख-अक्षय कुमार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार

{“_id”:”6ad9e485cbfc7efec90d4893″,”slug”:”tiger-shroff-firing-case-salman-khan-to-shahrukh-kangana-ranaut-film-celebs-x-y-and-y-plus-security-update-2026-10-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सितारों की सुरक्षा: गोलीबारी के बाद टाइगर की सिक्योरिटी में इजाफा, सलमान-शाहरुख के पास किस दर्जे की सुरक्षा?”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}

कंगना-सलमान खान-शाहरुख-अक्षय कुमार
– फोटो : अमर उजाला
मुंबई के जुहू में बीते रविवार को अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की गई। घटना को तब अंजाम दिया गया था, जब वे फुटबॉल मैच खेलने के बाद बाहर निकल रहे थे। टाइगर बाल-बाल बचे। उनके ड्राइवर और एक शख्स गोलीबारी की घटना में घायल हो गए। इस हमले के बाद इंडस्ट्री में दहशत है। वहीं, टाइगर श्रॉफ को भी सुरक्षा दी गई है। उन्हें पुलिस सुरक्षा मिली है। साथ ही मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने भी अभिनेता की सिक्योरिटी में बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। स्थानीय पुलिस स्टेशन की तरफ से एक पुलिस अधिकारी व अतिरिक्त जवानों को उनकी सुरक्षा में लगाया गया है।
इस घटना में जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने बताया कि टाइगर पर गोलीबारी करने से पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी। उनकी सुरक्षा ज्यादा होने के चलते योजना में बदलाव किया गया।
WhatsApp us